एक्सप्लोरर

Hajj Yatra 2023: हज यात्रा के लिए कैसे निकलती है लॉटरी? जानिए 5 जरूरी नियम

Hajj Yatra Guideline: कोरोना महामारी के बाद इस बार सउदी अरब की सरकार ने हज यात्रा के नियमों में कई बदलाव किए हैं.

Hajj Yatra Rules: हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा 2023 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है. हज के लिए इस बार सउदी अरब की सरकार ने कई नियमों में बदलाव किया है. हज पर जाने वाले श्रद्धालुओं को उन नियमों को जान लेना बहुत जरूरी है, वरना दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. हज यात्रा में इस बार 12 साल से कम आयु के बच्चों को जाने की इजाजत नहीं है. यह नियम सऊदी अरब की सरकार ने बनाया है. वहां की सरकार ने छोटे बच्चों को हज की इजाजत नहीं दी है.

यदि छोटे बच्चों के लिए सख्ती बरती गई है तो वहीं बुजुर्गों को राहत भी दी गई है. सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक अल-रबिया के अनुसार, इस साल हज जाने वाले लोगों की संख्या की कोई सीमा नहीं होगी. यह उन्होंने एक्सपो-2023 में कही थी. उम्र की पाबंदियों के कारण हज और उमराह के लिए वहां नहीं जा पा रहे थे उन्हें इससे काफी राहत मिली है. 

हज के लिए कैसे निकलती है लॉटरी?

हज कमेटी ऑफ़ इंडिया ने हज यात्रा 2023 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है. 17 से 20 मार्च के बीच कुर्रा (लॉटरी) निकाली जाएगी. आवेदन ऑनलाइन भरे जाते हैं. यदि किसी को आवेदन भरने में कोई दिक्कत आ रही हो तो वे हज हाउस आ सकते हैं. यहां फार्म भरने के लिए एक टीम तैनात की जाती है. तय कोटा से अधिक संख्या में आवेदन आने पर लॉटरी से चयन होता है. लॉटरी में नाम आने पर अपनी फीस जमा करानी होती है. 

तीर्थयात्रियों के लिए 5 जरूरी नियम

  1. सऊदी अरब की सरकार ने इस बार वीजा के नियमों में भी काफी बदलाव किए हैं. पहले उमराह के लिए 30 दिन का वीजा मिलता था, अब इसे बढ़ाकर 90 दिन कर दिया गया है. अब हज और उमराह के लिए यहां आने वाले लोग देश के किसी भी शहर में आ-जा सकेंगे. यही नहीं अब हज कराने वाली एजेंसियां भी ऐसी कंपनियों से अनुबंध कर सकेंगी जिसके पास हज यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का परमिट हो.
  2. कोविड की पहली लहर के बाद 2022 में सऊदी अरब ने हज और उमराह के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की उम्र की सीमा तय की थी. कोविड के समय 18 साल से कम और 65 साल से अधिक उम्र के लोगों पर पाबंदी लगा दी थी, जिसे अब हटा दिया गया है. 12 साल से कम उम्र के बच्चे को इजाजत नहीं दी गई है. 
  3. कोविड निगेटिव की रिपोर्ट और कोविड टीकाकरण के सर्टिफिकेट को अनिवार्य कर दिया गया है. हज पर जाने वाले को दोनों दस्तावेजों को लेकर जाना होगा. 
  4. योगी सरकार के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा के मुताबिक, इस बार भारत से 1.75 लाख श्रद्धालुओं को हज पर जाने की इजाजत मिली है. हज यात्रियों के लिए 10 मार्च तक आवेदन प्रक्रिया चालू रहेगी. आवेदन की प्रक्रिया का शुभारंभ 10 फरवरी को हुआ था. इस बार देश के कई हिस्सों से सीधे सऊदी अरब के लिए फ्लाइट की व्यवस्था की गई है. 
  5. टीवी 9 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल हज यात्रा की शुरुआत 26 जून से होगी जो 1 जुलाई तक चलेगी. बताया जा रहा है कि उम्र की सीमा खत्म होने पर इस साल तीर्थयात्रियों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें-Shinde Vs Thackeray: उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट को जारी किया नोटिस, जानें आज SC में किसने क्या दलीलें दी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट के बीच अमित शाह का बड़ा एक्शन! LG और CM से ली जानकारी
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट के बीच अमित शाह का बड़ा एक्शन! LG और CM से ली जानकारी
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget