एक्सप्लोरर

नेहरू गांधी की सलाह मानते तो नहीं होता देश का विभाजन : दलाई लामा

दलाई लामा ने कहा कि महात्मा गांधी प्रधानमंत्री का पद (मोहम्मद अली) जिन्ना को देना चाहते थे, लेकिन नेहरू ने मना कर दिया. वह आत्मकेंद्रित थे. उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं. अगर जिन्ना को प्रधानमंत्री उस समय बनाया गया होता तो भारत और पाकिस्तान संयुक्त होता.

पणजी : तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने बुधवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू अगर सेल्फ सेंट्रिक नहीं होते तो आज भारत और पाकिस्तान एक देश होता है. उन्होंने कहा कि नेहरू अनुभवी थे, लेकिन फिर भी भूल तो हो ही जाती है.

दलाई लामा ने पणजी से करीब 30 किलोमीटर दूर उत्तर गोवा के सांकेलिम गांव में गोवा प्रबंधन संस्थान में आयोजित परिचर्चा के दौरान एक छात्र के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि महात्मा गांधी प्रधानमंत्री का पद (मोहम्मद अली) जिन्ना को देना चाहते थे, लेकिन नेहरू ने मना कर दिया. वह आत्मकेंद्रित थे. उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं. अगर जिन्ना को प्रधानमंत्री उस समय बनाया गया होता तो भारत और पाकिस्तान संयुक्त होता.

14 वें दलाई लामा गोवा प्रबंधन संस्थान के 25 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता थे. कार्यक्रम में 'आज के संदर्भ में भारत के प्राचीन ज्ञान की प्रासंगिकता' विषय पर वह लेक्चर दे रहे थे.

स्टूडेंट्स से बातचीत से पहले दलाई लामा ने भारत के पारंपरिक ज्ञान का शिक्षा के आधुनिक पहलुओं में विलय पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में परंपरा और ज्ञान समाहित है. अहिंसा की यह धरती परंपरागत ज्ञान का केन्द्र है, जिसमें चिंतन, करुणा, धर्मनिरपेक्षता और कई अन्य बातें शामिल हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने परंपरागत और आधुनिक शिक्षा को जोड़ कर चीजों को सीखा है.

इस मौके पर तिब्बती धर्म गुरु ने भारतीय मुस्लिमों को सहनशील बताया. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और सीरिया के मुस्लिम भारतीयों से साथ - साथ रहने की कला सीख सकते हैं.

दलाई लामा ने 17 मार्च, 1959 की घटना जब वो तिब्बत से भारत आए थे को याद करते हुए कहा कि तब से आज 60 बरस में तिब्बत के लोगों ने बहुत पीड़ा, विनाश को देखा है. उन्होंने कहा कि लेकिन हम अपने मूल चीजों पर कायम हैं. उन्होंने यह भी कहा कि चीनी कम्यूनिष्ट की शक्ति उसकी सेनाओं से है, लेकिन हमारी शक्ति सत्य है. कुछ समय के लिए बंदूक की शक्ति निर्णायक हो सकती है पर लंबे समय में सत्य ही सबसे बड़ी शक्ति है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget