एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: VVPAT पर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

कांग्रेस ने मांग की है कि सभी चुनाव VVPAT मशीन से ही हो और लोगों को VVPAT के बारे में जागरूक किया जाए. साथ ही VVPAT में पर्ची दिखने के निर्धारित समय 7 सेकेंड को बढ़ा कर 13 सेकेंड किया जाए.

नई दिल्ली: आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पूछा है कि गुजरात के सभी विधानसभा क्षेत्रों में VVPAT लगेंगे या नहीं? कांग्रेस ने आयोग से VVPAT के अलावा सभी बूथों की CCTV से निगरानी करवाने और निष्पक्ष अधिकारियों की तैनाती की मांग भी की है. शुक्रवार शाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल और रणदीप सुरजेवाला ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा. इस ज्ञापन में इन सभी मांगों का जिक्र किया गया.

गौरतलब है कि पिछले दिनों में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद चुनाव आयोग ने भविष्य के सभी चुनाव VVPAT से करवाने का एलान किया था. बावजूद इसके कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दिए ज्ञापन में लिखा है कि "चर्चा है कि यूपी वाले EVM गुजरात चुनाव के लिए भेजे जा रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान सभी विधानसभाओं में VVPAT का इस्तेमाल होगा या नहीं?" इन कयासों पर कांग्रेस ने चिंता व्यक्त करते हुए आयोग से स्थिति साफ करने को कहा है.

कांग्रेस ने मांग की है कि सभी चुनाव VVPAT मशीन से ही हों और लोगों को VVPAT के बारे में जागरुक किया जाए. साथ ही VVPAT में पर्ची दिखने के निर्धारित समय 7 सेकेंड को बढ़ा कर 13 सेकेंड किया जाए. हर सेंटर पर VVPAT का औचक निरीक्षण हो और VVPAT के प्रिंटर की क्वालिटी बेहतर हो.

कांग्रेस ने मांग की है कि काउंटिंग के दौरान अगर कोई उम्मीदवार शिकायत करता है तो तुरंत दुबारा गिनती हो. कम से कम 5% बूथों पर VVPAT की पर्ची की गिनती करवा कर उसे नतीजों से मिलाया जाए.

इसके अलावा कांग्रेस ने मांग की है कि चुनाव के दौरान निष्पक्ष चुनाव अधिकारियों की ही तैनाती हो और दागी अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी से दूर रखा जाए. पार्टियों और वोटरों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाए साथ ही हर बूथ की निगरानी के लिए CCTV कैमरे लगे हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget