एक्सप्लोरर

Gujarat Exit Poll 2022: क्‍या गुजरात में सिर्फ 'वोटकटवा' बनकर रह जाएंगे ओवैसी? या मिलेगा मुसलमानों का बंपर वोट, जानें आंकड़े

Gujarat Exit Poll: गुजरात विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी ने अपने 13 उम्मीदवार उतारे थे. एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि वह 'वोटकटवा' रहे या संगठन खड़ा कर पा रहे हैं.

Gujarat Election 2022 Exit Poll: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Elections) के एग्जिट पोल के नतीजों में AIMIM प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को लेकर हैरान करने वाली बात सामने आई है. ओवैसी ने राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से केवल 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. बीजेपी विरोधी दल ओवैसी पर 'वोटकटवा' (वोट काटने वाला) होने का आरोप लगाते रहे हैं. अब एग्जिट पोल में इसे लेकर भी नतीजे आए हैं.  

गुजरात विधानसभा चुनाव संबंधी टाइम्स नाउ नवभारत एग्जिट पोल के मुताबिक, जनता से सवाल किया गया था कि 'गुजरात में ओवैसी की पार्टी कितना बड़ा फैक्टर बनी?' जवाब देने के लिए चार विकल्प (वोटकटवा, मुस्लिम वोट हासिल किया, संगठन खड़ा हो रहा, कह नहीं सकते) दिए गए थे. महज 12 फीसदी लोगों ने कहा कि ओवैसी का संगठन खड़ा हो रहा है.

गुजरात में ओवैसी की पार्टी कितना बड़ा फैक्टर?
सोर्स- टाइम्स नाउ नवभारत एक्जिट पोल

  • वोटकटवा - 30%
  • मुस्लिम वोट हासिल किया- 22%
  • संगठन खड़ा हो रहा- 12%
  • कह नहीं सकते- 36%

22 फीसदी लोग मानते हैं ओवैसी को मुस्लिम वोट मिला

इस एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सबसे ज्यादा 36 फीसदी लोगों ने कन्फ्यूजन की स्थिति दिखाई है, यानी 'कह नहीं सकते'. दूसरे नंबर पर 30 फीसदी लोगों ने ओवैसी को 'वोटकटवा' करार दिया. 22 फीसदी ने कहा कि ओवैसी की पार्टी ने मुस्लिम वोट हासिल किया और महज 12 फीसदी मानते हैं कि उनका संगठन खड़ा हो रहा है. 

वोटकटवा के सवाल पर ओवैसी क्या कहते हैं?

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी को चुनाव से इतर भी अक्सर ऐसे सवालों से जूझते हुए देखा जाता है कि क्या वह बीजेपी की 'बी टीम' हैं? हाल के कई मीडिया इंटरव्यू में ओवैसी ने ऐसे सवालों का जवाब दिया है. ओवैसी कहते हैं कि गुजरात में अब से पहले वह चुनाव लड़ने नहीं आए तो कांग्रेस, बीजेपी को क्यों नहीं हरा सकी?

गुजरात में किसको कितनी सीटें?

एबीपी न्यूज सी-वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी को 128 से लेकर 140 सीटें तक मिल सकती हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस को 31 से 43 सीटें तक मिल सकती हैं. आम आदमी पार्टी की झोली में तीन से 11 सीटें तक आ सकती हैं. वहीं, अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें तक जा सकती हैं. बता दें कि तस्वीर 8 दिसंबर को मतगणना वाले दिन साफ हो जाएगी. 8 दिसंबर गुजरात के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Gujarat Exit Poll 2022: किस पार्टी को गुजरात में कितनी सीटें? जानिए क्या कहते हैं एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget