एक्सप्लोरर

Gujarat Bridge Collapse: मोरबी पुल हादसे के बाद पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, IG बोले- आरोपियों को सख्त सजा दिलाएंगे

Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी में माच्छू नदी पर स्थित झूलता पुल गिर गया था. इस हादसे में 134 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है.

Gujarat Morbi Bridge Collapse: गुजरात के मोरबी जिले में हुए पुल हादसे में पुलिस ने सोमवार (31 अक्टबूर) को नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने आरोपियों की अस्पताल ले जाकर कोविड जांच करवाई. मोरबी पुलिस (Morbi Police) ने कहा कि घटना के संबंध में गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें दो प्रबंधक, दो मरम्मत करने वाले कॉन्ट्रेक्टर पिता और पुत्र, तीन सुरक्षा गार्ड और दो टिकट क्लर्क शामिल हैं. 

राजकोट रेंज के आईजी अशोक यादव ने सोमवार (31 अक्टूबर) को कहा कि मोरबी में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, हम संवेदना व्यक्त करते हैं. कल शाम को 6.30 बजे पुल गिरा था. हमने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए आईपीसी की 304, 308 धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपियों को सख्त सजा दिलाएंगे.

स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में मदद की

आईजी अशोक यादव ने कहा कि गिरफ्तार लोगों में ओरेवा कंपनी के मैनेजर और टिकट क्लर्क शामिल हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान में काफी मदद की है. गौरतलब है कि गुजरात के मोरबी में रविवार (30 अक्टूबर) की शाम को ये हादसा हुआ था जब माच्छू नदी पर स्थित झूलता पुल गिर गया था. इस हादसे में 134 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोप है कि पुल की संचालक कंपनी ने समय से पहले ही पुल को खोल दिया था. 

इन लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जिन 9 लोगों को गिरफ्तार किया है उनके नाम हैं- दीपक पारेख (44), दिनेश दवे (41), मनसुख टोपीया (59), मादेव सोलंकी (36), प्रकाश परमार (63), देवांग परमार (31), अल्पेश गोहिल (25), दिलीप गोहिल (33) और मुकेश चौहान (26). 

सरकार ने किया मुआवजे का एलान

इस हादसे पर दुख जताते हुए पीएम मोदी (PM Modi) सोमवार को गुजरात के बनासकांठा जिले में एक जनसभा के दौरान भावुक भी हो गए. पीएम मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा की. इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से भी मृतकों के परिजनों को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का एलान किया गया है. घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है. एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की कई टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Morbi Bridge Collapse: रेनोवेशन करने वाली कंपनी ने किया था 8-10 साल तक पुल के टिकने का दावा, सिर्फ 125 लोगों का उठा सकता था वजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, हिमंत बिस्वा सरमा पर भड़की कांग्रेस, कहा- मुसलमानों से नफरत...
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, CM हिमंत बिस्वा पर भड़की कांग्रेस
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
Video: दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
Embed widget