एक्सप्लोरर

गुजरात: बनासकांठा में बाढ़ पर राजनीति तेज, BJP-कांग्रेस आमने सामने, स्मृति ने किया दौरा

2012 विधानसभा चुनावों में बनासकांठा से पांच विधायक कांग्रेस के चुने गए और चार सीट बीजेपी को मिली थीं. ये इलाका कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. पार्टी में फूट के बाद गुजरात कांग्रेस अपने 44 विधायकों को लेकर बेंगलूरु पहुंच गई.

गांधीनगर: बाढ़ और बारिश से सबसे ज्यादा जान इस बार गुजरात में गई हैं. गुजरात में ही बाढ़ 200 से ज्यादा लोगों की जान ले चुकी है, लेकिन यहां बाढ़ पर सियासत भी पर जमकर हो रही है. इस सियासत में बीजेपी की सरकार और कांग्रेस आमने-सामने है. गुजरात में बाढ़ वाले इलाकों में मंत्री-नेताओं के दौरे हो रहे हैं, लेकिन नजरें चुनाव पर दिख रही हैं. भारत के उत्तर-पूर्वोत्तर हिस्सों में भारी बारिश, गुजरात में 218 तो बंगाल में 39 की मौत गुजरात में बनासकांठा के पाटन जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को जो सामान भेजा गया उस पर बीजेपी का चुनाव चिन्ह लगा हुआ. जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी सरकार पर बाढ़ का फायदा उठाने का आरोप लगाया है. आज असम जाएंगे PM मोदी, बाढ़-बारिश की वजह से अबतक करीब 80 लोगों की मौत बनासकांठा के पांच कांग्रेस विधायक बेंगलुरू के रिसॉर्ट में मौजूद गुजरात के बनासकांठा में बाढ़ का पानी अभी उतरा नहीं है, लेकिन सियासत का पारा चढ़ा हुआ है. बनासकांठा के पांच कांग्रेस विधायक इस समय बेंगलुरू के रिसॉर्ट में मौजूद हैं. कांग्रेस ने टूट से बचने के लिए गुजरात के 44 विधायकों को वहां रखा हुआ है. सारी कवायद कांग्रेस नेता अहमद पटेल को राज्यसभा चुनाव जितवाने की है और इसी चुनाव और राजनीति के चक्कर में बनासकांठा की जनता पिस रही है. बनासकांठा पहुंची राज्यसभा उम्मीदवार  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हाल ही राज्यसभा के लिए गुजरात से नामांकन करने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बनासकांठा पहुंची. उनके साथ कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए बलवंत सिंह राजपूत भी रहे वो भी राज्यसभा उम्मीदवार हैं. गुजराज के सीएम विजय रुपानी तो पांच दिन से बनासकांठा में डेरा डाले हुए हैं और कांग्रेस नेता अहमद पटेल भी बाढ़ पीड़ित लोगों से मिल रहे हैं. वहीं गुजरात के कांग्रेस विधायक बैंगलोर के रिसॉर्ट में बैठे हैं. गुजरात: बनासकांठा में बाढ़ पर राजनीति तेज, BJP-कांग्रेस आमने सामने, स्मृति ने किया दौरा कल बैंगलोर के रिसॉर्ट में एक बड़ा सा केक काटा गया. मौका एक विधायक के बेटे का जन्मदिन का था. बताया जा रहा है कि कुछ विधायक शिरडी जाना चाहते हैं, क्योंकि आंध्रप्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है. इसलिए कांग्रेस वहां भेजा जाना अभी तय नहीं है. कांग्रेस का गढ़ माना जाता है बनासकांठा इलाका बनासकांठा में नौ विधानसभा आती हैं. 2012 विधानसभा चुनावों में बनासकांठा से पांच विधायक कांग्रेस के चुने गए और चार सीट बीजेपी को मिली थीं. ये इलाका कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. पार्टी में फूट के बाद गुजरात कांग्रेस अपने 44 विधायकों को लेकर बेंगलूरु पहुंच गई. इन 44 में से 15 विधायक उत्तर गुजरात के हैं. राज्यसभा उम्मीदवार हैं अहमद पटेल कांग्रेस का आरोप है कि अहमद पटेल को राज्यसभा जाने से रोकने के लिए उसके विधायकों को 15 करोड़ में खरीदा जा रहा है. इसी को बचाने के लिए कांग्रेस 44 विधायकों को लेकर कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु पहुंच गई. बता दें कि बाढ़ ने इस बार उत्तर गुजरात में ताबाही मचाई है. सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित जिला बनासकांठा है जो उत्तरी गुजरात में ही है. गुजरात में बाढ़ से अब तक 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, सिर्फ बनासकांठा में ही 61 लोगों की मौत हुई है. गुजरात सरकार ने कांग्रेस के विधायकों की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट कांग्रेस के विधायको की सुरक्षा को लेरकर गुजरात सरकार ने मुख्य चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी है. कांग्रेस ने अपने विधायकों को बीजेपी की तरफ से मिल रही धमकी के बारे में चुनाव आयोग से शिकायत की थी. कांग्रेस के अभी भी सात विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने ना तो इस्तीफा दिया है ना ही वे बंगलुरू गए हैं. ये विधायक कांग्रेस से नाराज बताए जा रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
TMC सांसद-विधायकों के सुर हुए बागी! बंगाल की सियासत में मचा बवाल, क्यों टूट रही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस?
TMC सांसद-विधायकों के बागी सुर! बंगाल की सियासत में बवाल, क्यों टूट रही ममता की तृणमूल कांग्रेस?
47 सालों के बाद लक्षद्वीप में शराब पर से क्यों हटाया गया बैन? केंद्र सरकार का इसके पीछे मकसद क्या?
47 सालों के बाद लक्षद्वीप में शराब पर से क्यों हटाया गया बैन? केंद्र सरकार का इसके पीछे मकसद क्या?
Mahua Moitra On TMC: 'पहले इस्तीफा दें, फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें', महुआ मोइत्रा का बागी नेताओं पर तीखा हमला
'पहले इस्तीफा दें, फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें', महुआ मोइत्रा का बागी नेताओं पर तीखा हमला

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget