एक्सप्लोरर

गुजरात: उत्तर भारतीयों पर हमले के खिलाफ आज सद्भावना उपवास करेंगे अल्पेश ठाकोर

हिंसा के मामले में अब तक कुल 431 को लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही कुल 57 मामले दर्ज किए गए हैं. जिन जिलों में सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए उनमें महेसाणा में 17, साबरकांठा जिले में 11 और अहमदाबाद में 12 केस दर्ज हुए हैं.

नई दिल्ली: गुजरात में परप्रांतियों पर हमले और पलायन के खिलाफ कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर एक दिन का सद्भावना अनशन करेंगे. अल्पेश ठाकोर के अनशन में ठाकोर समुदाय के विधायक, ओबीसी एकता मंच और ठाकोर सेना के सभी कनवीनर मौजूद रहेंगे. दरअसल अल्पेश ठाकोर पर एक सभा में लोगों को उत्तर भारतीयों के खिलाफ भड़काने का आरोप लगा है. इस सभा का एक वीडियो भी वायरल हो रहे हैं.

वीडियो पर अल्पेश ठाकोर की सफाई वीडियो सामने आने के बाद अल्पेश ठाकोर ने सफाई दी है. कांग्रेस विधायक ने कहा, ''मैंने कभी भी किसी उत्तर भारतीय को गुजरात से बाहर निकालने की बात नहीं की. मैनें सिर्फ पीड़ित बच्ची को न्याय दिलवाने की बात की है. मैं अब छोटा नेता नहीं हूं, मैं बड़ा बन चुका हूं. मैं बिहार में कांग्रेस का सह-प्रभारी हूं. ऐसे में मैं बिहारियों को निकालने की बात कैसे कर सकता हूं?''

बीजेपी ने अल्पेश ठाकोर के वीडियो पर उठाए सवाल वहीं बीजेपी सवाल उठा रही है कि आखिर अल्पेश के विधानसभा क्षेत्र में ही हिंसा क्यों भड़की? डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी कहा कि अल्पेश ठाकोर ने भड़काऊ भाषण दिए हैं और राज्य में फैक्ट्री बंद करवाने के पीछे उनका हाथ है. इसके अलावा वो अपने वीडियो में लोगों को उत्तर भारतीयों समेत दूसरे प्रांत के लोगों के खिलाफ गुजरात के लोगों को भड़काते साफ दिख रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ये बताना चाहिए कि वो हिंसा फैलाने वाले शख्स को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर ऊपर रखना चाहते हैं या नहीं.

क्यों हुए परप्रांतियों पर हमले? गुजरात में रह रहे उत्तर भारतीयों और वहां के स्थानीय लोगों के बीच 28 सितंबर की एक घटना तनाव की वजह बनी. साबरकांठा में 28 सितंबर को 14 महीने बच्ची के बलात्कार का मामला सामने आया. इस मामले में बिहार के एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया. घटना के बाद से उत्तर भारतीयों के खिलाफ नफरत वाले मैसेज वायरल होने लगे. इसके बाद उत्तर भारतीयों पर हमले शुरू हो गए. गांधीनगर, मेहसाणा, साबरकांठा, पाटन और अहमदाबाद में हमले हुए. इसके बाद कई उत्तर भारतीय मजदूरों ने गुजरात से पलायन करना शुरु कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Pakistan Relations: भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी गुट का बड़ा बयान, कहा- 'जब भी हम दुश्मनी...'
भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी गुट का बड़ा बयान, कहा- 'जब भी हम दुश्मनी...'
Petrol Diesel Price Cut : 'अब होगी असली बचत!' नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने जताई खुशी, बोले- महंगाई में बड़ी राहत
'अब होगी असली बचत!' नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने जताई खुशी, बोले- महंगाई में बड़ी राहत
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'सभी विभाग तालमेल बनाकर करें काम', कम बारिश को लेकर कैबिनेट मीटिंग में बोले PM मोदी 
'सभी विभाग तालमेल बनाकर करें काम', कम बारिश को लेकर कैबिनेट मीटिंग में बोले PM मोदी 

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget