एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: पहले चरण में दांव पर होगी सीएम रुपाणी समेत इन दिग्गजों की किस्मत

दूसरे चरण में उत्तर और मध्य गुजरात की 93 सीटों पर 14 दिसंबर को मतदान होना है. नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे.

गांधीनगर: गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों पर मतदान होगा. इन सीटों पर कुल 977 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं. मतदान सुबह 8 बजे से शुरु होकर शाम 5 बजे तक चलेगा. किन 19 जिलों में हो रहा है चुनाव? आज कच्छ, सुरेन्द्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिरसोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाड, नर्मदा, भरुच,सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड है. इन चुनावों के जरिए बीजेपी जहां पांचवी बार सत्ता के गलियारों में वापसी की उम्मीद लगाए है, वहीं कांग्रेस इस चुनाव को अपना खोया आधार वापस पाने के मौके के तौर पर देख रही है. इस चुनाव को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व के लिए एक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है.  दांव पर होगी कई दिग्गजों की किस्मत आज के चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर होगी.  इसमें सबसे पहला नाम है राजकोट पश्चिम का, यहां से खुद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी मैदान में हैं, उनके सामने कांग्रेस के इंद्रनील राजगुरू हैं. वहीं मांडवी सीट पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता शक्ति सिंह गोहिल अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं, जबकि बीजेपी से इनके सामने राजपूत समुदाय के नेता विरेंद्र सिंह जाडेजा खड़े हैं. भावनगर पश्चिम सीट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जीतूभाई वाघानी चुनाव लड़ रहे हैं, उनके सामने कांग्रेस के दिलिप सिंह गोहिल हैं.पोरबंदर सीट पर बीजेपी के मौजूद मंत्री बाबूभाई बोखिरिया अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं, जबकि उनके सामने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ताकतवर नेता अर्जुन मोढवाडिया खड़े हैं. बोटाद की बात करें तो यहां पर बीजेपी के पूर्व मंत्री सौरव पटेल खड़े हैं, और उनको कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष डी एम पटेल टक्कर दे रहे हैं. सभी बूथों पर ईवीएम के साथ वीवीपीएटी का इस्तेमाल  गोवा के बाद गुजरात दूसरा राज्य होगा जहां सभी 50,128 मतदान बूथों पर ईवीएम के साथ वोटर वेरिफियेबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा. पहले चरण में 24689 मतदान केन्द्रों पर 27158 ईवीएम का इस्तेमाल किया जायेगा. पहले चरण में शामिल 89 विधानसभाओं में क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र करंज(चार वर्ग किमी) और सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र अब्दासा (6278 वर्ग किमी) है. आपको बता दें कि दूसरे चरण में उत्तर और मध्य गुजरात की 93 सीटों पर 14 दिसंबर को मतदान होना है. नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे. यह भी पढ़ें- नहीं थम रहा 'नीच विवाद', अब पीएम मोदी ने बताया- किस कांग्रेसी ने दी कौन सी गाली? मेरे बयान से गुजरात में कांग्रेस को नुकसान हुआ तो किसी भी सजा के लिए तैयार: मणिशंकर अय्यर बीजेपी सांसद ने पार्टी और संसद सदस्यता से दिया इस्तीफा, पीएम की नीतियों को बताया वजह गुजरात: बीजेपी ने वोटिंग से एक दिन पहले जारी किया संकल्प पत्र, पटेल आरक्षण का वादा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget