एक्सप्लोरर

Gujarat Election: 'हमारी कोई औकात नहीं, हम तो झुककर चलने वाले लोग', कांग्रेस पर पीएम मोदी का पलटवार

Gujarat PM Modi Rally: पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं. उन्होंने रविवार को खेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात चुनाव के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. रविवार (27 नवंबर) को उन्होंने गुजरात के खेड़ा (Kheda) में एक जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने एक बार फिर औकात वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बोला कि मोदी को औकात दिखा देंगे, हमारी कोई औकात नहीं, हम तो झुककर चलने वाले लोग हैं. 

पीएम ने कहा कि गुजरात के लोग ही मेरी शिक्षा और संस्कार हैं. हमारी सरकार गरीबों के लिए समर्पित है. हमारी सरकार ने सामान्य लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया. थोड़े दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने मोदी की बात पर मुहर लगा दी. 

कांग्रेस-आप पर बोला हमला

पीएम मोदी ने कांग्रेस और आप पर हमला करते हुए कहा कि वे वोट बैंक की राजनीति में लिप्त हैं. जब तक वोट बैंक की राजनीति का सफाया नहीं हो जाता तब तक आतंकवाद का भूत बना रहेगा. हमने गुजरात में आतंकियों को पकड़ा था, लेकिन दिल्ली की तत्कालीन कांग्रेस सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए आतंकियों को बचा रही थी. 14 साल पहले की मुम्बई की तस्वीरें भी मुझे याद आ रही थी, मुम्बई में जो हुआ वो आतंकवाद की पराकाष्ठा थी.

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने आतंक के स्लीपर सेल पर कड़ी कार्रवाई की है. कोई भूल नहीं सकता कि दिल्ली में बैठी सरकार आतंकियों को छुड़ाने में अपनी पूरी ताकत लगा देती थी. दिल्ली में बाटला हाउस एन्काउंटर हुआ तो कांग्रेस के लोग आतंकियों के समर्थन में रोने लगे. अब तो कांग्रेस के अलावा भांति-भांति के दल पैदा हुए हैं, वो शॅार्टकट की राजनीति कर रहे हैं. ऐसे दलों से गुजरात और देश को काफी सतर्क रहने की जरूरत है. कांग्रेस जैसे लोग सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाने का काम कर रहे हैं. आतंक की विचारधारा अब तक गई नहीं है.

"कांग्रेस ने आतंकवाद के बजाय मुझे निशाना बनाया"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि गुजरात लंबे समय से आतंकवाद का निशाना रहा है. गुजरात के लोग सूरत और अहमदाबाद में विस्फोटों में मारे गए. तब कांग्रेस केंद्र में थी, हमने उनसे आतंकवाद को निशाना बनाने को कहा, लेकिन उन्होंने इसके बजाय मुझे निशाना बनाया. आतंकवाद देश में चरम पर था. आप पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ दल सत्ता के शॉर्टकट के रूप में तुष्टिकरण की राजनीति का उपयोग कर रहे हैं. 

पीएम मोदी ने और क्या कहा?

खेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि ये चुनाव दुनिया के अमीर देशों की तुलना में गुजरात को किसी भी मामले में पीछे नहीं करने के लिए है. आपके आशीर्वाद से मैं बड़ा हुआ, इस मिट्टी ने मुझे बड़ा किया है, आप मेरे शिक्षक हैं. पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने महामारी के दौरान मुफ्त अनाज दिया गया, योजना पर 3 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए. अंग्रेजों के जमाने की कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ अन्याय किया था. उन्हें बांस की खेती का अधिकार नहीं दिया गया. बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने के बाद कानून में बदलाव किया. 

ये भी पढ़ें- 

Jammu Kashmir: 'ये गांधी-नेहरू का देश है, इसे बीजेपी का भारत नहीं बनने देंगे', महबूबा मुफ्ती का केंद्र को चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget