एक्सप्लोरर

जानें- गुजरात में कांग्रेस के लिए सिर दर्द क्यों बनी पाटीदार अनामत आंदोलन समिति?

रविवार देर रात हुए दिनेश बांभणिया की तरफ से मिड नाइट ड्रामे को हार्दिक की ही रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, ताकि कांग्रेस पर सीटों को लेकर दबाव बनाया जा सके.

गांधीनगर: गुजरात में विधानसभा के चुनाव बेहद करीब आ गए हैं. टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में अंदरूनी कलह सामने आई है. कांग्रेस ने अपने 77 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें कांग्रेस ने पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के दो नेताओं की टिकट दिया है. लेकिन अब इन दो टिकटों को लेकर कांग्रेस और पास के बीच लड़ाई शुरु हो गई है. हम दोनों उम्मीदवारों का विरोध करेंगे- दिनेश बांभणिया दरअसल पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता दिनेश बांभणिया का कहना है कि उन्हें भरोसे में लिए बिना दो लोगों को टिकट दिया गया है. बता दें कि दोनों सीटों पर पास के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है. लेकिन अब दिनेश बांभणिया ने कहा है कि हम दोनों उम्मीदवारों का विरोध करेंगे. उधर सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि आरक्षण पर कांग्रेस के फॉर्मूले पर सहमति काफी पहले बन चुकी थी, लेकिन असली मुद्दा सीटों को लेकर था. जिसपर पेंच अटका हुआ था. ‘पास’ ने अपने नेताओं के लिए 25 सीटों की मांग की थी, लेकिन 11 सीटों पर सहमति बनी. अहमद पटेल और अशोक गेहलोत के बीच हुई बैठक  पहली लिस्ट में केवल दो नाम सामने आने के बाद कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा तेज़ हो गया है. ऐसे में पास कांग्रेस के विरोध में आती दिख रही है. जबकि पहले उसका झुकाव कांग्रेस की तरफ था. विरोध बढ़ता देख आज सुबह कांग्रेस नेता अहमद पटेल और अशोक गेहलोत के बीच बैठक हुई. सूत्रों का कहना है कि विरोध के मद्देनज़र ज़ारी हुई लिस्ट और आने वाली लिस्ट में कुछ बदलाव हो सकते हैं. ऐसे में अंदरूनी कलह और भी बढ़ सकती है. यहीं कारण है कि कांग्रेस कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. आपको बता दें कि कांग्रेस कार्यालय का तीन करोड़ का बीमा भी कराया गया है. वहीं, रविवार देर रात हुए दिनेश बांभणिया की तरफ से मिड नाइट ड्रामे को हार्दिक की ही रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, ताकि कांग्रेस पर सीटों को लेकर दबाव बनाया जा सके. क्या कांग्रेस-पास के बीच बनी है आरक्षण को लेकर आपसी सहमति? पास के भीतर भी सीटों को लेकर मानों होड़ मची हुई है. रविवार शाम को हुई कांग्रेस और पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के बीच बैठक में जहां यह स्पष्ट हो गया था कि दोनों के बीच आरक्षण को लेकर आपसी सहमति बन चुकी है वहीं इस पूरी कहानी में अब नया मोड़ आ गया है. बैठक से बाहर निकलकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि जिन मुद्दों पर बात अटकी हुई थी, उस पर सहमति बन चुकी है. आरक्षण को लेकर फॉर्मूला बताया गया है उसको लेकर भी 'पास' सहमत हो गयी है. हालांकि यह फॉर्मूला क्या है उस पर खुलासा नहीं हुआ है. सीट को लेकर क्यों किया जा रहा है बवाल? उधर कांग्रेस और पास दोनों ही कह रहे हैं कि सीटों की कोई मांग नहीं रखी गयी. तो दूसरी और इन्ही नेताओं ने आरक्षण पर सहमति की बात कही थी. ऐसे में सवाल यह कि जब कोई मुद्दा ही नहीं तो विरोध किस बात का? सवाल यह भी कि अगर आरक्षण पर सहमति बनी और मुद्दा अगर आरक्षण का ही था तो सीट को लेकर ये बवाल क्यों किया जा रहा है?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget