एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा में पारित हुआ जीएसटी संशोधन विधेयक, BJP ने जताया विरोध

‘दिल्ली वस्तु और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2021’ को दिल्ली विधानसभा ने मानसून सत्र के दूसरे दिन पारित कर दिया गया. एक ही दिन विधेयक को पेश करने और पारित किए जाने को लेकर बीजेपी ने इसका विरध किया है.

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा ने मानसून सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को ‘दिल्ली वस्तु और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2021’ को पारित कर दिया. इसका उद्देश्य जीएसटी फाइल करने की प्रक्रिया को सुगम बनाना और कर चोरी पर अंकुश लगाना है. इस दौरान विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक ही दिन विधेयक को पेश करने और पारित किए जाने को लेकर इसका विरोध किया.

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मानसून सत्र के दूसरे और अंतिम दिन विधेयक पेश करते हुए कहा कि दिल्ली जीएसटी कानून की 15 धाराओं में छोटे बदलाव किये गये हैं. ये बदलाव व्यापारियों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर किये गये हैं. उन्होंने कहा कि इन संशोधनों का मकसद जीएसटी फाइलिंग प्रक्रिया को सुगम बनाना और धोखाधड़ी की गतिविधियों पर लगाम लगाना है.

उन्होंने कहा, ‘‘जीएसटी एक नया कानून है. हमारी जानकारी में आया है कि कुछ लोग इसका फायदा उठाकर कर की चोरी कर रहे हैं. इसलिए कुछ संशोधनों का मकसद कर चोरी को रोकना है.’’ सिसोदिया ने कहा कि इनमें से एक संशोधन के जरिये 1.5 करोड़ और उससे अधिक के कारोबार वाले पंजीकृत व्यापारियों के अनिवार्य ऑडिट की आवश्यकता को समाप्त किया गया है.

उन्होंने कहा कि इसके कारण कारोबारियों को चार्टड एकउंटेंट और कंपनी सचिवों पर आश्रित होना पड़ रहा था. इस दौरान विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने एक ही दिन विधेयक को पेश करने और पारित किए जाने को लेकर इसका विरोध किया. बीजेपी विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने एक ही दिन विधेयक पेश करने, उस पर चर्चा करने तथा उसे पारित कराने पर आपत्ति जतायी.

इसे भी पढ़ेंः
Bihar Politics: सांसद ललन सिंह बनेंगे JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष! कल की बैठक में नीतीश कुमार ले सकते हैं बड़ा फैसला

राजस्थान के श्रीगंगानगर में नए कृषि कानूनों पर प्रदर्शन के वक्त बदसलूकी, BJP नेता कैलाश मेघवाल के फाड़े कपड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
By-Election Results 2026 Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
Live: तमिलनाडु की दो सीटों पर आया पहला रुझान, नंदीग्राम-रेजिनगर में जल्द खत्म होगा इंतजार
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget