एक्सप्लोरर

Chopper Crash: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक लेकिन स्थिर, पिता बोले- जीतकर बाहर आएगा

Group Captain Varun Singh: हेलीकॉप्टर हादसे में जीवित बचे वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक लेकिल स्थिर है. इसकी जानकारी इंडियन एयर फोर्स (IAF) अधिकारी ने दी है.

Chopper Crash: हेलीकॉप्टर हादसे में जीवित बचे वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक लेकिन स्थिर है. इसकी जानकारी इंडियन एयर फोर्स (IAF) अधिकारी ने दी है. उनका अभी बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा है. ग्रुप कैप्टन वरुण को गुरुवार को तमिलनाडु के वेलिंगटन से बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए शिफ्ट कर दिया गया था. वहीं, हेलीकॉप्टर हादसे पर भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को बेबुनियाद अटकलों से बचने की अपील की. वायुसेना ने कहा, "तीनों सेनाओं के संयुक्त दल की जांच रिपोर्ट का इंतजार करें. सच सबके सामने होगा."

बता दें कि गत बुधवार यानी 8 दिसंबर को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्यकर्मियों की मृत्यु हो गई थी. वहीं वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह हेलीकॉप्टर हादसे में अकेला जीवित व्यक्ति हैं.

वरुण सिंह के पिता बोले- वह एक योद्धा है

वहीं, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिता ने शनिवार को कहा कि उनका पुत्र अस्पताल से ठीक होकर बाहर आएगा, क्योंकि वह एक योद्धा है. वरुण सिंह के पिता कर्नल के पी सिंह सेना से सेवानिवृत्त हो हो चुके हैं. उन्होंने कहा, "मेरे पुत्र की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर काफी उतार-चढ़ाव है और वह कैसा है, कुछ बता नहीं सकता. उन्होंने कहा कि उनके बेटे की स्वास्थ्य पर हर घंटे नजर रखी जा रही है. 

शौर्य चक्र से किए गए थे सम्मानित

पिता ने कहा कि सबसे अच्छी चिकित्सा सुविधा और सबसे अच्छे विशेषज्ञ उसका इलाज कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे देश की प्रार्थना उनके पुत्र के साथ है. उन्होंने कहा कि यहां बहुत से लोग उससे मिलने के लिए आ रहे हैं. वरुण के पिता ने कहा, "वह इससे जीत कर बाहर आएगा. वह एक योद्धा है. ग्रुप कैप्टन वरुण को गत अगस्त में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में बताया था कि ग्रुप कैप्टन को बचाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-

Sedition Law: 'देशद्रोह कानून निरस्त करने का प्रस्ताव नहीं', कानून मंत्री के बयान पर पी चिदंबरम ने कसा तंज, किरेन रिजिजू ने किया पलटवार

Farmers Killed In Accident: धरना स्थल से घर लौट रहे दो किसानों की सड़क दुर्घटना में मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget