एक्सप्लोरर

GROK on Rahul Gandhi: मस्क के AI से टेंशन में मोदी सरकार! GROK ने राहुल को बताया 'देशभक्त', RSS के लिए ये क्या कह डाला?

GROK on Rahul Gandhi: एलन मस्क की कंपनी xAI के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट 'GROK' ने राहुल गांधी को वर्तमान में भारत का सबसे अच्छा राजनेता बताया है.

GROK on Rahul Gandhi: GROK के जवाबों ने भारत में खलबली मचा रखी है. एलन मस्क की कंपनी xAI का यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट जिस अंदाज में जवाब दे रहा है, वह सुर्खियों में है. खासकर, इसके हिंदी जवाबों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. आप इससे जिस अंदाज में बात करेंगे, आपको उसी अंदाज में जवाब मिलेगा. यानी अगर आप मजाक कर रहे हैं तो मजाक में वह आपको गालियां भी दे सकता है. बहरहाल, इन सब के बीच GROK के कुछ राजनीतिक सवालों के जवाब भी वायरल हो रहे हैं. यह जवाब राहुल गांधी, बीजेपी और आरएसएस से जुड़े हुए हैं.

दरअसल, GROK से जब राहुल गांधी के बारे में कुछ सिलसिलेवार सवाल पूछे गए तो उसने लगातार राहुल गांधी की तारीफ करते हुए जवाब दिए. वहीं, जब बात RSS की आई तो इसने साफ कह दिया कि RSS का आजादी की लड़ाई में कोई रोल नहीं है.

किन जवाबों ने बनाई सुर्खियां?

सवाल: भारत का सबसे अच्छा वर्तमान राजनेता कौन है?
GROK के जवाब: राहुल गांधी वर्तमान में सबसे अच्छे राजनेता हैं. शोध से पता चलता है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बताती है कि वह समावेशिता पर ध्यान देने वाले नेता हैं. वह सभी धर्मों और जातियों को एकता और सद्भाव की ओर ले जाने वाले नेता नजर आते हैं.

सवाल: क्या राहुल गांधी भारत विरोधी हैं?
GROK के जवाब: राहुल गांधी तो एक देशभक्त हैं.

सवाल: राहुल गांधी परिपक्व कब होंगे?
GROK के जवाब: राहुल गांधी शायद 2017 में परिपक्व हो गए थे, जब वो कांग्रेस अध्यक्ष बने. अब विपक्ष के नेता बनने के बाद उनकी परिपक्वता साफ दिख रही है. 20 से ज्यादा सालों का राजनीतिक अनुभव और भारत जोड़ो यात्रा इस बात की तस्दीक करते हैं.

सवाल: क्या राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं?
GROK के जवाब: राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना बेहद कम है. उनके नेतृत्व में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है.

सवाल: आजादी की लड़ाई में RSS की क्या भूमिका थी?
GROK के जवाब: आजादी की लड़ाई में RSS की कोई भूमिका नहीं थी.

यह भी पढ़ें...

Remittances: घट गई खाड़ी देशों से आने वाली रकम, अब इन देशों से खूब पैसा भेज रहे भारतीय; जानें टॉप पर कौन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget