एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: सरकार बनाने के लिए शिवसेना के पास शाम तक का वक्त, कांग्रेस-एनसीपी के हाथ सत्ता की चाबी

एनसीपी का स्टैंड साफ है कि भले ही बीजेपी-शिवसेना सरकार बना ले लेकिन राज्य में राष्ट्रपति शासन नहीं लगने देंगे. इसिलिए महाराष्ट्र में अब वैकल्पिक सरकार के फॉर्मूले पर बात चल रही है.

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार पर सस्पेंस अब लगता है जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि गैर बीजेपी सरकार बनाने की दिशा में शिवसेना आज बड़ा फैसला कर सकती है. जानकारी के मुताबिक शिवसेना एनडीए से गठबंधन की गांठ खोल सकती है. जिसके बाद उसे कांग्रेस और एनसीपी का समर्थन मिल सकता है और ये सब करने के लिए शिवसेना के पास आज शाम साढ़े सात बजे तक का ही वक्त है.

महाराष्ट्र: BJP के इनकार के बाद अब राज्यपाल ने शिवसेना को दिया सरकार बनाने का न्योता

आज सुबह 11 बजे मोदी सरकार में शिवसेना के कोटे के मंत्री अरविंद सावंत के दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की खबर है. जानकारी के मुताबिक अरविंद सावंत मोदी सरकार से इस्तीफा देने का एलान कर सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो आज शाम तक महाराष्ट्र में सरकार बनने की सूरत साफ हो सकती है. आज शाम ही 7.30 बजे तक शिवसेना को राज्यपाल को अपना जवाब देना है क्योंकि बीजेपी के सरकार बनाने से इनकार के बाद राज्यपाल ने शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया है.

दरअसल बीजेपी के सरकार ना बनाने के एलान के बाद शिवसेना के नेताओं ने इशारों में कहा कि एनसीपी और कांग्रेस सीएम के लिए शिवसेना को समर्थन का एलान करें. इसके लिए एनसीपी ने शर्त रखी कि शिवसेना को एनडीए से अपना नाता पूरी तरह तोड़ना होगा. खबर के मुताबिक शिवसेना एनडीए से नाता तोड़ सकती है.

महाराष्ट्र में बीजेपी ने सरकार बनाने से किया इनकार, राज्यपाल से कहा- हमारे पास नंबर नहीं

इसका मतलब है कि शिवेसना ने एनसीपी की शर्तों को मान लिया है अब गेंद एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन के पाले में है. शिवसेना भी इस बार अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. शिवसेना की सरकार बनाने के बड़े सूत्रधार बने संजय राउत के आज मुंबई में शरद पवार से भी मुलाकात की खबर है.

इसके बाद संजय राउत दिल्ली भी जाएंगे जहां कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात मुमकिन है. उधर मुंबई में उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री पर बीती रात 4 घंटे की लंबी बैठक चली जिसमें उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के अलावा शिवसेना के बड़े नेता शामिल थे.

Maharashtra: कैसे बनेगी सरकार ? Congress की क्या रणनीति है ?

एनसीपी-कांग्रेस के हाथ महाराष्ट्र में सत्ता की चाभी शिवसेना दो पुराने राजनीतिक दुश्मन एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की सोच रही है. एनसीपी तो अपना रुख साफ कर चुकी है लेकिन कांग्रेस के भीतर खूब माथापच्ची हो रही है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अब बाहर से समर्थन नहीं देगी बल्कि सरकार में शामिल होगी. जयपुर में विधायकों की बैठक जारी है, इस बैठक में विधायकों के हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं. कल सुबह कांग्रेस विधायक मुंबई रवाना हो सकते हैं और प्रदेश कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करने दिल्ली जा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों, क्या चुपचाप खड़े होना भी शिर्क?
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों, क्या चुपचाप खड़े होना भी शिर्क?
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
Parliament Monsoon Session Day 10 Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget