एक्सप्लोरर

Exclusive 'कांग्रेस ने पाप किया', गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी, लोकसभा चुनाव और सनातन का जिक्र कर जानें क्या-क्या कहा

Gourav Vallabh Interview: कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए गौरव वल्लभ ने एबीपी न्यूज़ के स्पेशल शो 'नाश्ते पर नेताजी' में कहा कि वो अपने पुराने ट्वीट नहीं हटाएंगे.

Gourav Vallabh Exclusive Interview: कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए गौरव वल्लभ ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को घेरते हुए कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए. इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव, राम मंदिर और सनातन का जिक्र किया. 

गौरव वल्लभ ने एबीपी न्यूज़ के स्पेशल शो 'नाश्ते पर नेताजी' में कहा, ''राहुल गांधी वायनाड से इस कारण चुनाव लड़ रहे हैं, क्योंकि उन्हें दूसरी कोई सेफ सीट नहीं मिल रही है. क्या मुझे ये बताने की जरूरत है कि यहां किस धर्म के लोग ज्यादा रहते हैं.''

वल्लभ से सवाल किया गया है क्या वो बीजेपी में शामिल होने के बाद अपने पुराने ट्वीट हटाएंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ''मैं इसे हटाने नहीं वाला. आज भी मैं उदारवादी सोच के साथ खड़ा हूं, लेकिन इसका ये अर्थ नहीं है कि आप हमारे धर्म को गाली देंगे. इसका ये अर्थ नहीं है कि आप राम भगवान को गाली देंगे.''

राम मंदिर को लेकर क्या कहा? 
गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण अस्वीकार कर पाप किया. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने के बाद भी कांग्रेस क्यों नहीं गई. राहुल गांधी का निमंत्रण दिया गया था वो क्यों नहीं गए. 

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पहले जिन कम्युनिस्ट पार्टी को गाली देती है आज उसी के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन कर लिया. दरअसल, कांग्रेस और लेफ्ट बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा है. 

बीजेपी में जाने को लेकर क्या कहा?
गौरव वल्लभ ने बीजेपी में शामिल होने को लेकर कहा कि मुझे लगा था कि कांग्रेस मुझे मनाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मैंने पार्टी से सनातन के विरोध पर चुप्पी तोड़ने को कहा था. वल्लभ ने हाल ही में सनातन विरोध का जिक्र करते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. 

उन्होंने दावा किया कि जो कांग्रेस में लोकसभा का टिकट दे रहा और उसे यूपी की 5 लोकसभा सीट के नाम तक नहीं पता है. कांग्रेस का ग्राउंड कनेक्शन टूट चुका है. ऐसे में साफ दिखता है कांग्रेस का सत्ता में आने का माइंडसेट ही नहीं है. 
 
कांग्रेस पर क्या कहा? 
गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वो देश के विरोध में काम करती है. बीजेपी एनालिसिस करके ही 400 पार की बात कर रही होगी. उन्होंने दावा किया कि राजस्थान और झारखंड में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलेगी

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: चुनाव में कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी, हाथ छोड़कर BJP जॉइन करने वाले गौरव वल्लभ ने कर दी भविष्यवाणी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget