एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: 'बीजेपी के पास मुद्दे ही नहीं, फर्जी स्टिंग और बीमारी के वीडियो के सहारे लड़ रही चुनाव', गोपाल राय का आरोप

Delhi MCD Election 2022: गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के लोगों से निवेदन है कि अगर MCD में भी आप की सरकार बनती है तो काम ज़्यादा होगा, लेकिन पार्षद किसी और पार्टी से होगा तो वो काम नहीं होने देगा.

MCD Election: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) में एमसीडी चुनाव (MCD Election) को लेकर राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है. इस बीच दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा हैं. उन्होंने कहा कि एमसीडी और गुजरात चुनाव (Gujarat Election) में पहली बार बीजेपी के पास अपना कोई मुद्दा नहीं बचा है. दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी इतनी दीनहीन हो चुकी है कि फर्जी वीडियो (Fake Videos), फर्जी स्टिंग और बीमारी का वीडियो लेकर आना पड़ रहा है.

सत्येन्द्र जैन के जेल में मसाज वाले वीडियो पर गोपाल राय ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने पूरी बात रख दी है. मैं इतना जोड़ना चाहता हूं कि ऐसा लग रहा है कि इन्होंने (BJP) चुनाव तक का शेड्यूल बना रखा है कि किस दिन क्या बात करनी है. ऐसा हो गया है कि पहले चुनाव से भागे अब मुद्दों से भाग रहे हैं. 

बीजेपी की शिकायत पर क्या बोले गोपाल राय?

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सत्येंद्र जैन को पहले ही जेल में रखा हुआ है. वह (BJP) शिकायत क्या कर रहे हैं. सबको ही जेल में डाल दें, लेकिन ये तो बताएं कि पंद्रह साल में क्या किया? एमसीडी में आगे क्या करेंगे? साथ ही एमसीडी चुनाव के लिए बीजेपी के बड़े नेताओं के होने वाले कैम्पेन पर उन्होंने कहा कि कूड़े के पहाड़ क्यों नहीं हटाए यह बताएं, ऐसा न हो कि जैसा रामलीला मैदान में जेपी नड्डा सवालों से भागे थे वैसे ही भी भाग जाएं.

आप विधायक के वीडियो पर ये कहा

आम आदमी पार्टी के विधायक महेन्द्र यादव के विवादित वीडियो पर गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार है. दिल्ली के लोगों से निवेदन है कि अगर एमसीडी (MCD) में भी सरकार बनती है तो काम ज़्यादा होगा, लेकिन अगर किसी और पार्टी का पार्षद होगा तो वो काम नहीं होने देगा. उन्होंने कहा कि आप (AAP) के सभी उम्मीदवार पदयात्रा, डोर टू डोर कैम्पेन, जनसंपर्क कर रहे हैं. हर शाम बूथ वार जनसंवाद कर रहे हैं कि पंद्रह साल के शासन के बावजूद कूड़े साफ़ क्यों नहीं हुए. चार दिसंबर को काम करने वाले को मौका दिया जाए या बहाने बनाने वाले को मौका दिया जाए. 

ये कांग्रेस नेता आप का थामेंगे दामन

गोपाल राय (Gopal Rai) ने आगे कहा कि पदयात्रा, डोर टू डोर कैम्पेन और जनसंवाद इन तीनों के ज़रिए आप का चुनावी कैम्पेन चल रहा है. इसे जनसमर्थन भी मिल रहा है और इसी से बीजेपी (BJP) बौखलायी हुई है. उन्होंने बताया कि आप (AAP) और दिल्ली सरकार के कामों से प्रभावित होकर बाबरपुर के कर्दमपुरी वार्ड से पिछली बार कांग्रेस से पार्षद रहे फुर्कान कुरैशी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. कांग्रेस (Congress) में 30 साल से कई पदों पर रहे ओम प्रकाश वशिष्ठ भी आप (Aam Aadmi Party) में शामिल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः 'बीमारी का मजाक बनाकर घटिया राजनीति कर रही BJP'- सत्येंद्र जैन के मसाज वीडियो पर बोले मनीष सिसोदिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget