एक्सप्लोरर

उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर: अब मोबाइल ऐप के जरिए कर सकेंगे खराब सामानों की शिकायत

ग्राहकों की सुविधा के लिए Consumer App तैयार किया गया है. इसकी खासियत है कि जो भी शिकायत की जाएगी वो सीधे उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान के पास पहुंचेगी.

नई दिल्ली: खरीदे गए सामानों में गड़बड़ी से परेशान लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक ऐसा मोबाइल ऐप तैयार किया है जिस पर कोई भी ग्राहक सामान में गड़बड़ी की शिकायत अब ऑनलाइन कर सकता है. ऐप का नाम Consumer App रखा गया है . एप को उपभोक्ताओं के लिए काफ़ी सुगम बनाया गया है. ऐप का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल पर डाउनलोड करने के बाद इसपर पंजीकरण करवाकर अपना एक अकाउंट खोलना होगा. अगर किसी दुकान से आप कोई सामान खरीदते हैं और उसमें कोई त्रुटि या गड़बड़ी पाई जाती है तो आप इसकी शिकायत ऐप पर कर सकते हैं .

उपभोक्ता मंत्री खुद करेंगे निगरानी ऐप की सबसे बड़ी विशेषता ये होगी कि जो भी शिकायत की जाएगी वो सीधे उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान और मंत्रालय के एक संयुक्त सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी के पास पहुंचेगी. सूत्रों के मुताबिक़ ऐप में आने वाली शिकायतों की निगरानी और उसपर कार्रवाई के लिए मंत्रालय में एक अलग सेल बना दिया गया है. शिकायत मिलते ही सेल की तरफ से उसे सम्बंधित सरकारी या प्राइवेट कंपनी के पास कार्रवाई के लिए भेज दिया जाएगा. बड़ी बात ये है कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायत के निदान के लिए उठाए जा रहे कदमों पर नज़र भी रख सकेगा.

90 दिनों के अंदर होगा शिकायतों का निपटारा पहली बार शिकायतों के निपटारे के लिए एक समयसीमा तय की गई है . जिस कम्पनी या सरकारी एजेंसी के ख़िलाफ़ शिकायत होगी उसे उस शिकायत को 90 दिनों के अंदर निपटाने की अनिवार्यता होगी . हालांकि ऐप को विकसित करने से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकारी कम्पनियों के ख़िलाफ़ होने वाली शिकायतों को तो निपटना आसान होगा लेकिन प्राइवेट कम्पनियों पर ऐसा करने का दबाव बनाना आसान नहीं होगा . उनका कहना है कि ऐप आम ग्राहकों और प्राइवेट कंपनियों के बीच एक सेतु का काम करेगा.

फिलहाल उपभोक्ता हेल्पलाइन पर कर सकते हैं शिकायत अभी कोई भी ग्राहक खराब सामान की शिकायत राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के माध्यम से कर सकता है. इसके लिए 1800-11-4000 पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है. इतना ही नहीं एक एसएमएस के ज़रिए भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है . इसके अलावा शिकायतों के निपटारे के लिए देशभर में उपभोक्ता अदालतें भी हैं लेकिन उनकी हालत ठीक नहीं है और उनमें मामला काफी दिनों तक चलता रहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
एजुकेशन सेक्टर में अल्पसंख्यक बच्चों की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी, सरकार ने जारी किए आंकड़े
एजुकेशन सेक्टर में अल्पसंख्यक बच्चों की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी, सरकार ने जारी किए आंकड़े
‘भारत का एक राफेल, चीन के चार जे-20 के बराबर’, पूर्व IAF चीफ ने किया था दावा
‘भारत का एक राफेल, चीन के चार जे-20 के बराबर’, पूर्व IAF चीफ ने किया था दावा
Parliament Monsoon Session Day 9 Highlights: कानून बनने से बस एक कदम दूर एंटी पेपर लीक बिल, राज्यसभा से भी हुआ पास
Highlights: कानून बनने से बस एक कदम दूर एंटी पेपर लीक बिल, राज्यसभा से भी हुआ पास

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget