एक्सप्लोरर

गाड़ी से जा रहे हैं गोवा तो सावधान, इस स्टीकर के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, सीएम प्रमोद सावंत ने बताया क्यों

Goa News: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य में आने वाले पर्यटकों को वाहनों पर लगाने के लिए अनोखे स्टीकर दिए जाने की बात की... पढ़ें.

Goa CM Pramod Sawant: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि राज्य में प्रवेश करने वाले पर्यटकों को उनके वाहनों पर लगाने के लिए अनोखे स्टीकर दिए जाएंगे. इसकी वजह बताते हुए कहा जिससे तटीय राज्य में जाने के दौरान उन्हें (पुलिस द्वारा) परेशान न किया जाए.

सावंत ने नए वित्तवर्ष का बजट पेश करते हुए कहा कि सीमा चौकियों पर पर्यटक वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी. सावंत ने कहा, "राज्य भर में पर्यटकों को आरामदायक आवाजाही की अनुमति देने के लिए गोवा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सीमा पर पूरी तरह से जांच की जाएगी और उनके वाहनों पर लगाने के लिए अनोखा स्टीकर दिए जाएंगे. राज्य में ऐसे वाहनों को पुलिस जांच के लिए कहीं भी नहीं रोकेगी."

पर्यटक सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं कि...

हाल के दिनों में पर्यटक सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें वाहनों के दस्तावेजों की जांच के लिए रोका गया और परेशान किया जा रहा है. कुछ महीने पहले गोवा के राजस्व मंत्री अटानासियो मोनसेरेट ने कहा था कि तटीय राज्य में मौजूद यातायात समस्याओं को हल करने के बजाय यातायात पुलिस वास्तव में पर्यटकों पर जुर्माना लगाकर उन्हें परेशान कर रही है.

पुलिस कांस्टेबल केवल एक कोने पर खड़े होकर...

पणजी के विधायक मोंसेरेट ने कहा था, "मैं देखता हूं कि पुलिस कांस्टेबल केवल एक कोने पर खड़े होकर पर्यटकों को चालान दे रहे हैं और वे इससे ज्यादा कुछ नहीं करते हैं. वे मूल रूप से यहां ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए वह अक्सर संबंधित ट्रैफिक पुलिस से इस मुद्दे पर चर्चा करते हैं, लेकिन 4 से 5 कांस्टेबल एक जगह पर पर्यटकों का चालान करने के लिए खड़े रहते हैं.

पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने यह भी दावा किया था कि गोवा में यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा पर्यटकों को नियमित रूप से परेशान किया जा रहा है और कहा था कि राज्य और इसके आसपास के वातावरण को पर्यटकों के लिए अधिक मेहमाननवाजबनाने के प्रयास किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें.

UP Weather Update: यूपी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट, इन इलाकों में चल सकती हैं तेज हवाएं, जानिए आपके इलाके का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget