एक्सप्लोरर

आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण गोवा कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी- सबके साथ से तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा भारत

पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि कोविड-19 रोधी टीका कार्यक्रम जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे यहां पर्यटन में वृद्धि होगी और इससे अर्थव्यवस्था को ताकत मिलेगी.

पणजी:  आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण गोवा कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गोवा को विकास का नया मॉडल करार दिया और राज्य सरकार की जमकर सराहना करते हुए राज्य में ‘‘डबल इंजन’’ के विकास की निरंतरता बनाए रखने का आह्वान किया. ‘आत्मनिर्भर भारत स्वयंपूर्ण गोवा’ कार्यक्रम के लाभार्थियों और हितधारकों के साथ संवाद करने के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि स्वार्थ की राजनीति विकास की राह में रोड़ा है. सबके साथ से ही भारत तरक्की राह पर आगे बढ़ेगा.

टीका कार्यक्रम अर्थव्यवस्था को मिलेगी ताकत- पीएम मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि कोविड-19 रोधी टीका कार्यक्रम जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे यहां पर्यटन में वृद्धि होगी और इससे अर्थव्यवस्था को ताकत मिलेगी. गोवा को भारत की अर्थव्यवस्था और पर्यटन क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बताते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल में केंद्र सरकार ने पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए गोवा को हर तरह से सहयोग दिया है और वहां पर्यटन केंद्रों की स्थापना के लिए भी उसकी मदद की है.

उन्होंने कहा, ‘‘अब देश ने भी 100 करोड़ टीकों की खुराक का आंकड़ा पार कर लिया है. इससे लोगों में, पर्यटकों में विश्वास बढ़ा है. इससे गोवा के पर्यटन क्षेत्र में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी. गोवा में स्वदेशी और विदेशी दोनों पर्यटकों की आवाजाही भी निश्चित रूप से बढ़ने वाली है.’’ राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गोवा ने केंद्रीय योजनाओं का क्रियान्वयन भी बहुत अच्छे ढंग से किया है.

गोवा ने महिलाओं को सुविधाएं देने में बेहतरीन काम किया- पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि भारत ने खुले में शौच से मुक्ति का लक्ष्य रखा तो गोवा ने शत-प्रतिशत यह लक्ष्य हासिल किया. इसी प्रकार देश ने हर घर को बिजली से जोड़ने, हर घर जल अभियान में और गरीबों को मुफ्त राशन देने के मामले में गोवा ने शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया. उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं की सुविधा और सम्मान के लिए जो योजनाएं केंद्र सरकार ने बनाई हैं, उनको गोवा सफलता से जमीन पर उतार भी रहा है और उनको विस्तार भी दे रहा है. चाहे टॉयलेट्स हों, उज्ज्वला गैस कनेक्शन हों या फिर जनधन बैंक अकाउंट हों, गोवा ने महिलाओं को ये सुविधाएं देने में बेहतरीन काम किया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘गोवा यानी आनंद, गोवा यानी प्रकृति, गोवा यानी पर्यटन. लेकिन आज मैं ये भी कहूंगा-गोवा यानी विकास का नया मॉडल. गोवा यानी सामूहिक प्रयासों का प्रतिबिंब. गोवा यानी पंचायत से लेकर प्रशासन तक विकास के लिए एकजुटता.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि गोवा में राजनीतिक अस्थिरता ने राज्य के विकास को बहुत नुकसान पहुंचाया है. राजनीतिक स्थिरता के फायदे गिनाते हुए उन्होंने कहा कि आज गोवा नए आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है.

पीएम मोदी ने किया मनोहर पर्रिकर को याद

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मेरे मित्र स्वर्गीय पर्रिकर जी ने गोवा को तेज विकास के जिस विश्वास के साथ आगे बढ़ाया, उसको मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की टीम पूरी ईमानदारी से नई बुलंदियां दे रही है.’’ उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार ने केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अभूतपूर्व काम किया है. उन्होंने कहा, ‘‘गोवा को डबल इंजन के विकास की निरंतरता की आवश्यकता है. गोवा को अभी जैसा ऊर्जावान नेतृत्व की जरूरत है.’’

ज्ञात हो कि गोवा में एक अक्टूबर 2020 को शुरू की गई स्वयंपूर्ण गोवा की पहल प्रधानमंत्री के 'आत्मनिर्भर भारत' के आह्वान से प्रेरित थी. इस कार्यक्रम के तहत, राज्य सरकार के एक अधिकारी को 'स्वयंपूर्ण मित्र' के रूप में नियुक्त किया जाता है. यह मित्र एक नामित पंचायत या नगरपालिका का दौरा करता है, लोगों के साथ संवाद करता है, विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय करता है और यह सुनिश्चित करता है कि विभिन्न सरकारी योजनाएं एवं लाभ पात्र लाभार्थियों के लिए उपलब्ध हों. इस अवसर पर, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें-

Covid Vaccine 100 Crore Shots: पीएम मोदी आज 7 वैक्सीन निर्माताओं से मिलेंगे, भविष्य की ज़रूरतों पर होगी चर्चा

Amit Shah in J&K: अमित शाह ने श्रीनगर के नवगांव में शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी को दी सरकारी नौकरी, परिवार से मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तेलंगाना में वकील के हत्या के आरोपी नेता को किया निष्कासित, जानें पूरा मामला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तेलंगाना में वकील के हत्या के आरोपी नेता को किया निष्कासित, जानें पूरा मामला
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, मांगी एक करोड़ की फिरौती
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, मांगी एक करोड़ की फिरौती
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का कब होगा ऐलान? सर्जियो गोर बोले- '99 फीसदी काम पूरा, अब सिर्फ...'
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का कब होगा ऐलान? सर्जियो गोर बोले- '99 फीसदी काम पूरा, अब सिर्फ...'
शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य बनाने वाला आदेश सुप्रीम कोर्ट ने नहीं बदला, सिर्फ एक साल की दी मोहलत
शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य बनाने वाला आदेश SC ने नहीं बदला, सिर्फ एक साल की दी मोहलत

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: युवक की मौत का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने | Khora Murder | Breaking News
CNG Price Hike: आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका! सीएनजी की कीमतों में अचानक हुआ भारी उछाल! | Mumbai
Karnataka CM : CLP मीटिंग से ठीक पहले DK Shivakumar के हाथ से फिसली बाजी? | Siddaramaiah | Breaking
Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, मांगी एक करोड़ की फिरौती
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, मांगी एक करोड़ की फिरौती
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
Riyan Parag Statement: '215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
'215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
MPPHSCL Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
Embed widget