एक्सप्लोरर

गोवा सरकार जल्द बनाने जा रही है अनोखा कानून, शादी से पहले होगा HIV टेस्ट

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने मंगलवार को कहा कि तटीय राज्य की सरकार विवाह के पंजीकरण से पहले एचआईवी टेस्ट अनिवार्य करने पर विचार कर रही है.

पणजी: गोवा सरकार अब शादी को लेकर एक अनोखा नियम बनाने जा रही है. नए नियम के मुताबिक गोवा में किसी को भी शादी करने से पहले एचआईवी टेस्ट कराना जरूरी होगा. यह नियम जल्द लागू होगा. इस संदर्भ में गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि सरकार इस फैसले पर विचार कर रही है. विचार-विमर्श के बाद जल्द इसे लागू भी किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री ने मॉनसून सत्र के दौरान विधानसभा में कहा, ''एक कानून मंत्री होने के नाते लोगों के हित के बारे में सोचना मेरी जिम्मेदारी है. मैं चाहता हूं कि शादी से पहले एचआईवी टेस्ट कराने का कानून बने. इसके लिए पब्लिक हेल्थ ऐक्ट में बदलाव किया जाएगा.''

राणे ने कहा कि इस कानून को मंजूरी दिए जाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल कुछ विभागों में इसे भेजा गया है. जहां विचार-विमर्श के बाद कानून को लागू करने की तरफ कदम बढ़ाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि विभागाों से इसे मंजूरी मिलने के बाद हम राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र में कानून बनाएंगे. गोवा विधानसभा का मॉनसून सत्र 15 जुलाई से शुरू होगा.

अगर शादी करने से पहले एचआईवी टेस्ट कराने वाला कानून पास हो गया तो इस तरह का कानून लागू करने वाला गोवा पहला राज्य होगा. इससे पहले 2006 में भी इसी तरह का प्रस्ताव सामने रखा गया था. तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री दयानंद नारवेकर ने एक प्रस्ताव पेश किया था. हालांकि यह लागू नहीं हो पाया था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget