एक्सप्लोरर

Goa Congress: 'भारत जोड़ो यात्रा से खिसक गई है बीजेपी की जमीन', गोवा कांग्रेस में टूट पर सुप्रिया श्रीनेत का BJP पर हमला

Goa Congress News: गोवा (Goa) में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत (Digambar Kamat) और वरिष्ठ नेता माइकल लोबो के नेतृत्व में कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए.

Supriya Shrinate on BJP: गोवा में कांग्रेस विधायकों के पाला बदलने के बाद इस पर सियासत गरमा गई है. बुधवार को प्रदेश के आठ विधायकों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ते हुए कमल का दामन थाम लिया है. गोवा कांग्रेस (Goa Congress) के विधायकों के बीजेपी (BJP) में शामिल होने पर कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत हमलावर नजर आ रही हैं. गोवा कांग्रेस में टूट को लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि नहीं पता कि ये विधायक लोभ में या डर से बीजेपी में गए हैं. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने आगे कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से बीजेपी की जमीन खिसक गई है. 

कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

कांग्रेस (Congress) ने बीजेपी में शामिल हुए विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने बीजेपी के खिलाफ वोट मांगा, वो किस मुंह से उसी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं? इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की राजनीति को लेकर कांग्रेस ने कहा कि वो स्टंटमैन हैं. मोदी से बड़े प्रचारजीवी हैं. 

गोवा फॉरवर्ड पार्टी का भी बीजेपी पर हमला

कांग्रेस की सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने कहा है कि सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल होने वाले विधायक आम लोगों और भगवान के दुश्मन हैं. गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख और उसके एकमात्र विधायक विजय सरदेसाई ने कहा कि कांग्रेस के 8 विधायकों ने सभी राजनीतिक उसूलों, शालीनता और ईमानदारी के खिलाफ जाकर गलत किया है. उन्होंने कहा कि धन और सत्ता की भूख के आगे ये विधायक झुक गए. उन्होंने बीजेपी पर सत्ता में बने रहने के लिए छल करने का आरोप लगाया.

कौन-कौन बीजेपी में हुए शामिल?

गौरतलब है कि गोवा (Goa) में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत (Digambar Kamat) और वरिष्ठ नेता माइकल लोबो के नेतृत्व में कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए. इन विधायकों को सीएम प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल कराया गया. बीजेपी में जो कांग्रेस के विधायक शामिल हुए हैं, उनमें- दिगंबर कामत, माइकल लोबो, देलिलाह लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सेक्विएरा और रूडोल्फ फर्नांडिस हैं. इस मौके पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को छोड़ो यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. 

ये भी पढ़ें:

Goa Congress Crisis: भारत जोड़ने चले राहुल लेकिन गोवा कांग्रेस में टूट, 11 में से 8 MLA ने थामा BJP का दामन

'बीजेपी हर राज्य में विधायकों को खरीद रही, ये पैसा कहां से आ रहा', सीएम अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget