एक्सप्लोरर

मनोहर पर्रिकर को AIIMS में किया जाएगा शिफ्ट, CM पद से हटाने को लेकर चर्चा जोरों पर

बीजेपी के एक नेता ने कहा कि गोवा के CM मनोहर पर्रिकर ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से बात की और उन्हें राज्य की राजनीतिक स्थिति के बारे में अवगत कराया. यह निर्णय किया गया कि पर्रिकर पद पर बने रहेंगे लेकिन हो सकता है कि वह अपने कुछ प्रभार अपने कैबिनेट सहयोगियों को दे दें.

नई दिल्ली: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को जल्द ही इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया जा सकता है. वे गुरुवार से गोवा के कैंडोलिम अस्पताल में भर्ती हैं. पर्रिकर सात सितंबर को अमेरिका से इलाज के बाद लौटे थे. वे इससे पहले भी अमेरिका जाकर इलाज करा चुके हैं और 22 अगस्त को गोवा लौटे थे, लेकिन लौटने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था और फिर अमेरिका गये थे.

उनकी खराब सेहत के बाद गोवा में मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज हो गई है. बीजेपी के भीतर मनोहर पर्रिकर की लगातार खराब सेहत को देखते हुए चर्चा है कि राज्य का नेतृत्व बदला जाए. कल पर्रिकर ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से बात की थी. बीजेपी के एक नेता ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘‘पर्रिकर ने शाह से बात की और उन्हें राज्य की राजनीतिक स्थिति के बारे में अवगत कराया और उन्हें अपने स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी. यह निर्णय किया गया कि पर्रिकर मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे लेकिन हो सकता है कि वह अपने कुछ प्रभार अपने कैबिनेट सहयोगियों को दे दें.’’

नेता ने कहा, ‘‘अगले सप्ताह तक सरकार एक व्यवस्था तय करेगी जिसके जरिये पर्रिकर पर से काम के बोझ को कम किया जा सकता है. इसके साथ ही कैबिनेट के दो बीमार चल रहे मंत्रियों पांडुरंग मडकाइकर और फ्रांसिस डिसूजा को बदलने पर भी विचार हो सकता है.’’ दोनों मडकाइकर और डिसूजा अस्पताल में भर्ती हैं.

इससे पहले कल दिन में गोवा बीजेपी ने अपनी प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी की बैठक की. कोर कमेटी ने बाद में पर्रिकर से मुलाकात की. सरकार में सहयोगी दलों के नेताओं ने भी पर्रिकर से मुलाकात की.

आपको बता दें कि कांग्रेस गोवा की बीजेपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रही है. पिछले दिनों पार्टी प्रवक्ता ने कहा था कि पर्रिकर सहित तीन कैबिनेट मंत्री गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जो ऐसे मंत्रालयों को देख रहे हैं, जिसके लिए बजट का करीब 80 फीसदी भाग अवंटित है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मौजूदा सरकार को बर्खास्त करने के लिए संपर्क करेगी. कांग्रेस यह भी दावा कर चुकी है कि बीजेपी के कई विधायक उसके संपर्क में हैं.

आपको बता दें कि गोवा में गठबंधन की सरकार है. सूबे में पिछले साल हुए चुनाव में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था. कांग्रेस कुल 40 में से 17 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. वहीं 13 सीटों के साथ बीजेपी दूसरे स्थान पर रही थी. हालांकि बाद में बीजेपी ने मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में गठबंधन कर सरकार बना ली. तब पर्रिकर केंद्र में रक्षा मंत्री थे और उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget