एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह ने शबाना आजमी पर साधा निशाना, कहा- वे ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की नई नेता

शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान शबाना आजमी ने कहा था कि सरकार की बुराई करने वालों को तुरंत राष्ट्रविरोधी कर दिया जाता है. हमें इससे डरना नहीं चाहिए और इनके सर्टिफिकेट की किसी को जरूरत भी नहीं है. उनके इस बयान पर गिरिराज सिंह सहित बीजेपी के दूसरे नेताओं ने निशाने पर ले लिया.

नई दिल्ली: जानी मानी फिल्म अभीनेत्री शबाना आजमी अपने बयान को लेकर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के निशाने पर आ गई हैं. शबाना आजमी ने हाल ही में कहा था कि सरकार की आलोचना करने वालों को तुरंत राष्ट्रविरोधी का तमगा दे दिया जाता. उनके इस बयान पर गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है. गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए शबाना आजमी को टुकड़े-टुकड़े गैंग का नया नेता बता दिया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘’ शबाना आजमी टुकड़े-टुकड़े गैंग और अवार्ड वापसी गैंग की नई नेता है.’’

गिरिराज सिंह ने शबाना आजमी पर साधा निशाना, कहा- वे ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की नई नेता

इसके अलावा बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने शबाना आजमी को भाषा की मर्यादा का खयाल रखने की सलाह दे डाली. उन्होंने कहा, ''विरोध की भी अपनी मर्यादा होती है. नक्सलवादी और टुकड़े टुकड़े कहने वाले भी विरोध करते हैं लेकिन उन्हें माफ़ नहीं किया जा सकता. शबाना आज़मी मेरी मित्र हैं लेकिन सलाह दूंगी कि भाषा की मर्यादा का खयाल रखें.''

उधर बीजेपी सांसद सरोज पांडे भी शबाना आजमी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि शबाना आज़मी जिस तरह से अवार्ड वापसी गैंग के साथ खड़ी है वह उनके ऊपर अपने आप से सवाल खड़े करता है. एक तरफ कहती हैं कि देश में बोलने की स्वतंत्रता नहीं तो दूसरी तरफ खुद इस तरीके के बयान देती रहती हैं.

शबाना आजमी ने क्या कहा था?

शबाना आजमी ने शनिवार को कहा था कि सरकार की आलोचना करने वालों को तुरंत राष्ट्रविरोधी का तमगा दे दिया जाता है. देश की कमियों को दूर करने के लिये समस्याओं पर बोलना जरूरी है. इसी के साथ शबाना आजमी ने कहा था कि इस समय देश का माहौल ऐसा बनाया जा रहा है कि सरकार की बुराई करने वालों को तत्काल ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ कह दिया जाता है. वातावरण इस तरह का बन रहा है कि अगर आपने सरकार की बुराई की, तो आपको फौरन राष्ट्रविरोधी कह दिया जाता है. हमें इससे डरना नहीं चाहिये और इनके सर्टिफिकेट की किसी को जरूरत भी नहीं है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget