एक्सप्लोरर

भारत की नहीं बल्कि कांग्रेस की जीडीपी नीचे चली गई है: किरीट सोमैया

नई दिल्ली: कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए बीजेपी के सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि विपक्षी दल भारत की जीडीपी कम होने का आरोप लगाता है. लेकिन पांच राज्यों के नतीजों के बाद खुद उसकी जीडीपी नीचे चली गयी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में बीजेपी की जीडीपी बढ़ी है: किरीट सोमैया

किरीट सोमैया ने लोकसभा में कहा कि कांग्रेस ने पांच राज्यों के चुनावों में नोटबंदी और जीडीपी कम होने की बात को चुनाव का मुद्दा बनाया. लेकिन भारत की जीडीपी नहीं बल्कि कांग्रेस की जीडीपी नीचे चली गयी. सोमैया ने कहा, ‘‘दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में बीजेपी की जीडीपी बढ़ी है.’’

डिमोनेटाइजेशन बोलते-बोलते कांग्रेस का डिवैल्यूएशन हो गया: सोमैया

साल 2016-17 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए सोमैया ने कहा कि बजट पर चर्चा में भी कांग्रेस ने नोटबंदी की बात कही थी और आज भी कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने इस फैसले का जिक्र किया है. सोमैया ने कहा कि डिमोनेटाइजेशन (नोटबंदी) बोलते-बोलते इनका इतना डिवेल्यूएशन (अवमूल्यन) हो गया कि उत्तर प्रदेश में खोजना होगा कि इनकी पार्टी कहां है.

'कांग्रेस की राजनीति बाप-बेटे को अलग कर देती है'

सोमैया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के गठबंधन तथा चुनाव से पहले सपा में चले आंतरिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति बाप-बेटे को अलग कर देती है. उत्तर प्रदेश में अपने स्वार्थ के लिए इन्होंने ऐसा किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बार बार कहा कि नोटबंदी के फैसले के बाद गरीब लोग सड़क पर आ गए. लेकिन इसके उलट जब राज्यों के च़ुनाव में 18 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदान किया तो उससे कांग्रेस वाले सड़क पर आ गये. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग देश की वित्तीय हालत डगमगाने की बात करते हैं, जबकि प्राइस वाटरकूपर्स हाउस के एक पूर्वानुमान में दुनिया के 32 देशों में भारत को पहले तीन स्थानों में जगह मिली है.

पीएम मोदी की राह में रूकावट पैदा करने वाले बर्बाद हो रहे हैं: किरीट सोमैया 

बीजेपी सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा था कि यह नोटबंदी भारत को बर्बाद कर देगी. लेकिन भारत तो नहीं लेकिन मोदी जी के हर कदम में रूकावट पैदा करने वाले लोग जरूर बर्बाद हो रहे हैं. सोमैया ने आगे कहा कि 1971 में गरीबी हटाओ का नारा देने वाली कांग्रेस 2014 में भी यही नारा दे रही थी. इन 43 साल में विपक्षी दल की सरकारों के कार्यकाल की तुलना मोदी सरकार के अब तक के 33 महीने के कार्यकाल से करें तो अंतर समझ में आ जाएगा.

सोमैया ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है और विकास पथ पर आगे बढ़ रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget