एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: पीएम मोदी की स्पीच के बीच विपक्ष ने लोकसभा से क्यों किया वॉकआउट? कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने बताया

Congress: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी 2 घंटे बोले, लेकिन उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर कुछ नहीं बोला.

Congress on PM Modi Speech: विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की तरफ से मोदी सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में गिर गया है. इसपर चर्चा के तीसरे दिन गुरुवार (10 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण दिया. हालांकि, पीएम मोदी के भाषण के बीच से ही विपक्षी सांसदों ने वॉकआउट कर दिया और मणिपुर को लेकर नारेबाजी भी की. 

विपक्षी सांसदों के वॉकआउट का कारण बताते हुए कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, "अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी ने 2 घंटों तक अपनी बात रखी, लेकिन वह मणिपुर पर कुछ नहीं बोले. इस प्रस्ताव को लाने को 2 कारण थे. पहला- मणिपुर को इंसाफ दिलाना और दूसरा- देश की संसद की मर्यादा को बचाने के लिए पीएम मोदी को विवश किया जाए, ताकि वह मणिपुर पर अपना मौन व्रत तोड़ें."

पीएम मोदी से 3 सवाल

उन्होंनें कहा कि आज देश पीएम को संसद में बोलते हुए देख रहा है. पीएम मोदी अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं. इस दौरान गोगोई ने प्रधानमंत्री से तीन सवाल पूछे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बताएं कि वह किस जिद पर अड़े हैं कि अभी तक मणिपुर अब तक नहीं गए? मणिपुर के मुख्यमंत्री को क्यों नहीं बर्खास्त किया? और मणिपुर पर 80 दिन मौन क्यों थे?

'मणिपुर पर कुछ नहीं बोले पीएम'

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने मणिपुर के अपने दो सांसदों का मुंह बंद कर रखा है. पिछले 2 घंटे से पीएम मोदी बोल रहे हैं. हमें मणिपुर में इंसाफ नजर नहीं आया. अपने भाषण के दौरान वह कांग्रेस पर बोलते रहे , लेकिन मणिपुर पर कुछ नहीं बोला.

विपक्ष ने वॉक किया वॉकआउट

गोगोई ने मीडिया से कहा कि उन्होंने किसी भी सवाल नहीं दिया. वह मणिरपुर पर कुछ नहीं बोले, पीएम मोदी ने चीनी घुसपैठ और पहलवानों के आंदोलन पर भी कुछ नहीं कहा. इसलिए विपक्ष ने सदन से वॉक आउट किया.

'मणिपुर पर चर्चा नहीं चाहता विपक्ष'

इससे पहले सदन में मणिपुर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष मणिपुर पर चर्चा करने से भाग रहा है. हमने चर्चा की बात कही. जल्दी ही मणिपुर में शांति का सूरज उगेगा. देश की जनता मणिपुर के लोगों, बहन-बेटियों के साथ है.

यह भी पढ़ें- PM Modi Speech Live: 'देश मणिपुर के साथ, विपक्ष की पीड़ा और संवेदना सेलेक्टिव', बोले पीएम मोदी, लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव गिरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget