एक्सप्लोरर

गैस रिसाव : आपदा प्रबंधन के नाम पर सिर्फ छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया, सारे दावे हुए 'फेल'

नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली में तुगलकाबाद स्थित रानी झांसी सर्वोदय कन्या विद्यालय के पास शनिवार सुबह हुई गैस लीक की घटना से अफरातफरी मच गई. 100 से अधिक छात्राएं बीमार हो गईं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराय गया. थोड़ी देर में ही साढ़े तीन हजार छात्राओं से भरे स्कूल को खाली करा लिया गया. लेकिन, घटना ने सरकार के तमाम दावों की पोल खोल दी है.

रासायनिक हमले की आशंका पहले ही कई दफा जाहिर की जा चुकी है

दरअसल, दिल्ली में रासायनिक हमले की आशंका पहले ही कई दफा जाहिर की जा चुकी है. इसे लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से कई दावे भी किए गए हैं. पिछले साल नवंबर में जवाहर लाल नेहरू मेट्रो स्टेशन पर इससे संबंधित एक मॉक ड्रिल भी की गई थी. जिसमें अचानक हुए गैस हमले के बाद की जाने वाली कार्रवाई को दर्शाया गया था.

यह भी पढ़ें : दिल्ली: तुगलकाबाद में स्कूल के पास गैस रिसाव, तबीयत बिगड़ने पर 200 बच्चियां अस्पताल में भर्ती

रिसाव लापरवाही का नतीजा है या फिर किसी की साजिश का हिस्सा ?

स्कूल के पास हुए गैस रिसाव लापरवाही का नतीजा है, गैर कानूनी काम का या फिर किसी की साजिश ये तो जांच के बाद ही पता लगेगा. लेकिन, एक बात तय है कि इतने बड़े इलाके में हुए गैस रिसाव के बाद जो राहत कार्य होने चाहिए थे वे नहीं हुए हैं. बच्चों को सूचना मिलते ही अस्पताल जरूर पहुंचा दिया गया लेकिन ऐसी आपदाओं के समय और जो होना चाहिए वह नहीं हुआ.

जिस स्थान पर यह घटना हुई है वह काफी घनी आबादी वाला इलाका

यहां तक कि जिस स्थान पर यह घटना हुई है वह काफी घनी आबादी वाला इलाका है. गैस को काफी रिसा है लेकिन, दोपहर तक रिहायसी इलाकों में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. रेलवे कालोनी में भी लोग परेशान हो रहे थे लेकिन, उन्हें भी हटाने का प्रयास नहीं किया गया था.

लापरवाहियों को संकेत :

1. घटना सुबह सात बजे हुए जबकि 11 बजे के बाद एनडीआरएफ टीम पहुंची

2. बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन, वहां कोई मास्क आदि उपलब्ध नहीं कराया गया

3. रिहायशी इलाकों में भी लोग परेशान थे, उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई

4. घटना के बाद रिसाव के पूरे क्षेत्र को खाली कराना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया

5. रिसाव के स्रोत को खत्म करने के लिए फौरी तौर पर कोई कवायद नहीं हुई

6. बचाव कार्य को लिए जो पुलिसकर्मी या प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे वे भी पूरी तैयारी में नहीं थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget