एक्सप्लोरर

Ganesh Puja Immersion: आज बप्पा को विदा करेगी मुंबई, बीएमसी ने बनाए 200 कृत्रिम तालाब, सुरक्षा में तैनात 19 हजार पुलिसकर्मी

Ganesh Puja Immersion: 19 सितंबर गणेश चतुर्थी के दिन से गणपति बप्पा की पूजा शुरू हुई थी. 10 दिनों तक पूजा अर्चना होती है और अनंत चतुर्दशी के दिन मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है.

Ganesh Puja Immersion Arrangements: देश दुनिया में महाराष्ट्र की वैश्विक सांस्कृतिक पहचान बन चुके गणेश उत्सव का आखिरी चरण आ चुका है. 19 सितंबर से शुरू हुए गणेश चतुर्थी के दौरान 10 दिनों तक गणपति बप्पा की धूमधाम से पूजा अर्चना के बाद आज गुरुवार (28 सितंबर) को अनंत चतुर्दशी पर उन्हें नम आंखों से विदाई दी जाएगी. मुंबई समेत राज्य के अन्य हिस्सों में गजानन को अगले वर्ष फिर आने का न्यौता देने के साथ ही नदियों, तालाबों और अन्य जलाशयों में विसर्जन किया जाएगा. इस दौरान कोई गड़बड़ी या अप्रिय घटना न हो, इसके लिए प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है.

विसर्जन के लिए बृहंमुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) की ओर से विसर्जन स्थल बनाए गए हैं. मुंबई में कुल 273 विसर्जन स्थल बने हैं. इसमें 73 प्राकृतिक और करीब 200 कृत्रिम तालाब शामिल हैं. गणपति विसर्जन सुचारु रूप से संपन्न हो, इसके लिए 10 हजार से अधिक बीएमसी कर्मचारियों की तैनाती की गई है. बीएमसी कमिश्नर आई. एस. चहल खुद तैयारियों पर नजर रख रहे हैं. गिरगांव चौपाटी सहित जुहू चौपाटी में बड़े पैमाने पर पंडाल और विसर्जन के लिए लाइट्स लगाई गई हैं. सुरक्षा की व्यवस्था के लिए 19000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

गणपति को विदाई देने जुटेंगे वीआईपी भी
गिरगांव चौपाटी पर विसर्जन के दौरान वीआईपी भी बप्पा को विदाई देने आते हैं, उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है. समुद्र तटों पर विसर्जन के लिए बीएमसी अधिकारियों की टीम तैनात रहेगी. वहीं वॉर्डों में बने कृत्रिम तालाबों के पास व्यवस्था की जिम्मेदारी असिस्टेंट कमिश्नर्स को दी गई है. जिन-जिन क्षेत्रों में समुद्र तट पर विसर्जन की व्यवस्था है, वहां के असिस्टेंट कमिश्नर व अन्य अधिकारी लगातार विजिट कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं.

रेलवे ब्रिजों पर भीड़ नहीं जुटने की अपील
बीएमसी ने मुंबईकरों से 13 रेलवे ब्रिजों पर ज्यादा भीड़ न करने की अपील की है. इन ब्रिजों से विसर्जन के समय गुजरते समय ज्यादा भीड़ न करें और वहां डीजे भी नहीं बजाएं. आपको बता दें कि मुंबई में 10 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा अर्चना होती है. इसके लिए विशाल पंडाल बनाए जाते हैं, जिसे देखने के लिए देश दुनिया से लाखों लोग जुटते हैं.

 ये भी पढ़ें : Mumbai Traffic Update: मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बंद रहेगी ये सड़कें, चेक करें लिस्ट

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget