एक्सप्लोरर

GAIL के निदेशक को कोर्ट ने 6 दिनों की CBI रिमांड पर भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

GAIL Bribery Case: सीबीआई के मुताबिक GAIL के निदेशक मार्केटिंग एस रंगनाथन को आज 1 दिन की सीबीआई कस्टडी समाप्त होने के बाद उसे दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत के सामने पेश किया गया.

GAIL Bribery Case: सीबीआई की विशेष अदालत ने गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक मार्केटिंग एस रंगनाथन समेत दो निजी कंपनियों के निवेशकों को पूछताछ के लिए 6 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. इस मामले में गिरफ्तार अन्य तीन आरोपी पहले से ही 6 दिन की सीबीआई रिमांड पर हैं.

सीबीआई के मुताबिक गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक मार्केटिंग एस रंगनाथन को आज 1 दिन की सीबीआई कस्टडी समाप्त होने के बाद उसे दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत के सामने पेश किया गया. जहां सीबीआई ने न्यायालय को बताया कि इस मामले की जांच अभी जारी है और मामले में गिरफ्तार आरोपियों को रिश्वतखोरी के मामले में आमने-सामने बिठाकर पूछताछ भी की जानी है. अदालत को यह भी बताया गया कि इस मामले में गिरफ्तार तीन अन्य आरोपी 6 दिन की सीबीआई कस्टडी में है. जबकि तीन आरोपियों को मात्र 1 दिन की सीबीआई कस्टडी दी गई थी.

दोनों पक्षों को सुनने के बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के निदेशक मार्केटिंग एस रंगनाथन तथा दो निजी कंपनियों के निदेशको सौरभ गुप्ता और आदित्य बंसल को 6 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया. सीबीआई ने एक सूचना के आधार पर इस मामले में रिश्वतखरी का मामला दर्ज किया था. आरोप था कि गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा पेट्रो उत्पाद की खरीद-फरोख्त में पैसे कम किए जाने को लेकर उक्त अधिकारी द्वारा लाखों रुपए की रिश्वत ली गई थी.

 सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली नोएडा हरियाणा समेत अनेक जगहों पर छापेमारी की थी और कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया था. इस गिरफ़्तारी और छापेमारी के दौरान सीबीआई को लगभग सवा दो करोड़ रुपए की नगदी और लगभग एक करोड रुपए मूल्य के जेवरात बरामद हुए थे. साथ ही छापेमारी के दौरान अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए जाने का दावा किया गया था. फिलहाल अब सीबीआई जानना चाहती है कि इस रिश्वतखोरी कांड में गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के कुछ और अधिकारी शामिल हैं या नहीं. साथ ही रिश्वतखोरी का यह धंधा कब से चल रहा था. मामले की जांच जारी है.

Punjab Election 2022: पंजाब में चुनाव की तारीख टली, अब 20 फरवरी को होगी वोटिंग

PM Security Breach: पीएम का काफिला फिर रोकने की धमकी देते हुए वकीलों को आया कॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget