एक्सप्लोरर

G7 Summit Video: ‘भारत को नमस्ते’, जब जी 7 समिट वाले रोबोट ने भारतीयों को जापान आने का आग्रह किया

G7 Summit In Hiroshima: जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिला. यहां सुरक्षा के लिए तैनात किए गए रोबोट ने भारतीयों से नमस्ते कहा और अपने देश बुलाया है. इसका वीडियो सामने आया है.

G7 Summit Robot: जापान के हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन चल रहा है. इस समिट में दुनिया के सात प्रभावशाली देशों के नेता शामिल हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समय जापान में मौजूद हैं. सम्मेलन में सुरक्षा जांच के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में रोबोट तैनात किए गए हैं. इन्हीं में से एक रोबोट का वीडियो सामने आया है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रोबोट ने भारतीयों को नमस्ते कहा है और उनसे जापान आने के साथ-साथ जापान की संस्कृति के बारे में जानने का आग्रह किया है. रोबोट ने कहा, “मैं चाहता हूं कि भारत के लोग जापान आएं और जापानी संस्कृति के बारे में जानें.”

जापान के हवाई अड्डों पर भी तैनात किए जा रहे रोबोट

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है कि जापान में सुरक्षा जांच में रोबोट को इस्तेमाल में लाया गया हो. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एआई-आधारित सुरक्षा रोबोट अब जापान के हवाई अड्डों पर भी तैनात किए जा रहे हैं. एयरपोर्ट पर यह अत्याधुनिक सुरक्षा रोबोट गश्त और निरीक्षण करने के लिए AI और 5G सहित अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करता है. इसका एआई वास्तविक समय में ऑनबोर्ड कैमरे के जरिये ली गई छवियों का विश्लेषण करता है.

पीएम मोदी ने अपने समकक्ष के साथ की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर मुख्य अतिथि के रूप में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जापान पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपने समकक्ष के साथ मुलाकात की. जी-7 सत्र में, पीएम मोदी ने भोजन, स्वास्थ्य और विकास से संबंधित मुद्दों को संबोधित करने के लिए 10 बिंदुओं को सूचीबद्ध किया. वहीं, सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा अनावरण किया.

ये भी पढ़ें: Quad Summit 2024: भारत 2024 में क्वाड शिखर सम्मेलन की करेगा मेजबानी, पीएम मोदी ने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget