एक्सप्लोरर

G20 Summit: पीएम मोदी ने की स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज से मुलाकात, अफगानिस्तान समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

G20 Summit: विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों का स्वागत किया, जिसमें एयरबस स्पेन से 56 C295 विमान खरीदने के अनुबंध पर हस्ताक्षर शामिल हैं.

G20 Summit: इटली के रोम में G-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर अपने स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में स्पेन से और निवेश को आमंत्रित किया. इस दौरान दोनों नेताओं ने मजबूत द्विपक्षीय संबंधों, पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत में स्थिति भी शामिल हैं.

जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपने इतालवी समकक्ष मारियो द्राघी के निमंत्रण पर यहां पहुंचे मोदी की सांचेज के साथ बैठक के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे. प्रधान मंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “सांचेज कास्टेजोन, आपसे मिलकर खुशी हुई. आज की बातचीत भारत और स्पेन के बीच प्रगाढ़ मित्रता को मजबूती देगी. हमने वाणिज्य, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण सहित विभिन्न विषयों पर उपयोगी चर्चा की.”

विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि दोनों नेताओं ने बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों का स्वागत किया, जिसमें एयरबस स्पेन से 56 C295 विमान खरीदने के अनुबंध पर हस्ताक्षर शामिल हैं, जिनमें से 40 टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के सहयोग से ‘भारत में निर्मित’ होंगे.

दोनों नेता ई-गतिशीलता, स्वच्छ तकनीक, उन्नत सामग्री और गहरे समुद्र में खोज जैसे नए क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और विस्तारित करने पर सहमत हुए. विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेन को भारत में ग्रीन हाइड्रोजन, बुनियादी संरचना और रक्षा उत्पादन समेत कई क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया.

 

दोनों नेताओं ने ग्लासगो में आगामी सीओपी26 शिखर सम्मेलन में भारत-यूरोपीय संघ संबंधों के साथ-साथ जलवायु कार्रवाई और प्राथमिकताओं पर सहयोग को लेकर चर्चा की. इसमें कहा गया है कि उन्होंने अफगानिस्तान और हिंद-प्रशांत सहित आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.

अगस्त में काबुल में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से भारत ने अफगानिस्तान की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. भारत ने अफगानिस्तान के भूभाग का इस्तेमाल किसी देश को धमकाने या हमला करने या आतंकवादियों को पनाह देने या प्रशिक्षित करने, अथवा आतंकवादी हमलों की योजना बनाने या उन्हें वित्तपोषित करने के लिए नहीं किए जाने की आवश्यकता को रेखांकित किया है.

भारत, अमेरिका और कई अन्य विश्व शक्तियां संसाधन संपन्न क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य युद्धाभ्यास की पृष्ठभूमि में एक स्वतंत्र, खुले और संपन्न हिंद-प्रशांत को सुनिश्चित करने की आवश्यकता के बारे में बात कर रही हैं.

मोदी ने यह भी कहा कि वह अगले साल भारत में प्रधानमंत्री सांचेज का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.

इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘रोम में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत और स्पेन के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर उपयोगी चर्चा की. दोनों देश ऊर्जा, व्यापार, नवोन्मेष और अन्य क्षेत्रों में व्यापक सहयोग कर रहे हैं.’’

प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 सम्मेलन से इतर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन समेत अन्य वैश्विक नेताओं से मुलाकात की.

Indian Railways ने इन सभी ट्रेनों का बदल दिया टाइम टेबल, आपने भी कराया है टिकट तो फटाफट चेक करें नया टाइम

Delhi Schools Reopen: दिल्ली में कल से खुलेंगे स्कूल, बच्चों को स्कूल भेजने से पहले इन 5 बातों का जरूर रखे ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget