एक्सप्लोरर

G20 Summit In India: जी20 डिनर में शामिल होंगे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भेजा न्योता

G20 Summit In India: भारत में दो दिन 9 सितंबर-10 सितंबर तक जी20 समिट का कार्यक्रम हो रहा है. इस कार्यक्रम में दुनिया भर के कई देशों के वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं.

G20 Dinner Invitation: जी20 समिट के मद्देनजर वैश्विक नेताओं का शुक्रवार (8 सितंबर 2023) को भारत में आगमन शुरू हो गया. 9 सितंबर को इन वैश्विक नेताओं के सम्मान में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिनर का आयोजन किया है. इस डिनर में जी20 में शिरकत करने आईं सभी गणमान्य लोग होंगे. इस डिनर में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी निमंत्रण पत्र भेजा है. 

इस दौरान भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के कैबिनेट और राज्य मंत्री, भारत सरकार के सचिव और प्रमुख हस्तियों को आमंत्रण भेजा गया है. कांग्रेस ने कहा है कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को निमंत्रण नहीं दिया गया है. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी भी राजनीतिक पार्टी के मुखिया को इस रात्रि भोज में निमंत्रण नहीं भेजा गया है.

जी20 डिनर में शिरकत नहीं करेंगे पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा जी20 की डिनर बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे. इसके पीछे उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया है. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने राष्ट्रपति के भेजे गए निमंत्रण पत्र पर सहज प्रतिक्रिया देते हुए आने से इंकार कर दिया. 

ममता बनर्जी और नीतीश कुमार करेंगे शिरकत
राष्ट्रपति के निमंत्रण पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शनिवार (9 सितंबर 2023) की शाम को डिनर प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे. दोनों नेताओं के कार्यालय ने इस बात की पुष्टि कर दी है. माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि निमंत्रण ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ से है. अधिकारियों की माने तो पश्चिम बंगाल की सीएम इस डिनर के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी मुलाकात कर सकती हैं. दोनों नेताओं के एक दूसरे से बहुत अच्छे संबंध हैं.

इस कार्यक्रम के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापान के प्रधानमंत्री फ्युमो किशिदा के अलावा कई शीर्ष देशों के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Tripura Bypolls: उपचुनाव में अल्पसंख्यक बहुल दो सीटों पर मिली बीजेपी को जीत, संबित पात्रा बोले- I.N.D.I.A. गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के बावजूद मिली हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget