एक्सप्लोरर

नोटबंदी से मोदी ने भारत में हर चोर का कालाधन सफेद कर दिया: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि लगभग 90 फीसदी कालाधन जमीन, सोना, रियल एस्टेट में निवेश किया गया है और स्विस बैंकों में है. लेकिन प्रधानमंत्री 10 फीसदी के पीछे गए और 90 फीसदी की तरफ ध्यान नहीं दिया.

परभणी (महाराष्ट्र): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी के कदम को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है. अपने बयानों में प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि वह इसे समझ पाने में नाकाम हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के जेहन यह विचार कैसे आया.

राहुल ने यहां एक संघर्ष रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कोई नहीं जानता कि मोदी के मन में नोटबंदी का विचार कैसे आया. आरबीआई नहीं जानता, मुख्य अर्थशास्त्री नहीं जानते और ना ही रघुराम राजन (तत्कालीन आरबीआई गवर्नर) इससे वाकिफ थे. ’’

कांग्रेस नेता ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘शायद मोदी को 500 और 1000 रूपये के पुराने नोटों का डिजाइन पसंद नहीं था.’’ राहुल ने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री पर विश्वास किया क्योंकि उन्हें लगा कि नोटबंदी के पीछे अवश्य ही कुछ तर्क होगा.

प्रधानमंत्री के इस कदम के पीछे कालाधन से निजात पाने का मकसद बताए जाने को हास्यास्पद करार देते हुए राहुल ने कहा कि लगभग 90 फीसदी कालाधन जमीन, सोना, रियल एस्टेट में निवेश किया गया है और स्विस बैंकों में है. लेकिन वह 10 फीसदी के पीछे गए और 90 फीसदी के पीछे नहीं गए.

राहुल ने कहा, ‘‘नोटबंदी की सफलता यह है कि मोदी ने भारत में हर चोर का कालाधन सफेद कर दिया.’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी नीत सरकार 50-60 बड़े उद्योगपतियों के लिए काम करती है. यह किसानों की समस्या के बारे में परेशान नहीं है.

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र की बीजेपी नीत सरकार ने 35,000 करोड़ रूपये के कर्ज माफी की घोषणा की जबकि हकीकत में यह सिर्फ 5000 करोड़ रूपये की माफी है.

उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में 9000 से अधिक किसानों ने पिछले तीन साल में आत्महत्या की है. इससे पहले परभणी जाने के दौरान एरणदेश्वर में राहुल ने किसानों से बातचीत की और रैली से पहले जीएसटी पर भी कारोबारियों से चर्चा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget