एक्सप्लोरर

पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े चार लोग गिरफ्तार, आतंकियों की मदद करते थे

पुलिस के मुताबित ये चारों लोग जैश के आतंकियों की मदद करते थेआतंकियों के सहयोग करने में चार अन्य की भूमिका की भी हो रही जांच

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतिपोरा इलाके में सोमवार को पुलिस ने आतंकी समूह जैश ए मोहम्मद के लिए काम करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया, “अवंतिपोरा पुलिस ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है.”

जैश के सक्रिय आतंकियों की मदद करते थे

पुलिस ने बताया, “गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद आमीन, मोहम्मद रफीक, ख्रेव निवासी फयाज लोन और अवंतिपोरा निवासी मकबूल डार के रूप में की गयी.” उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोग अवंतिपोरा में सक्रिय जैश ए मोहम्मद के आतंकियों की मदद करते थे.

चार अन्य व्यक्तियों के भूमिका की भी जांच कर रही है पुलिस

पुलिस ने कहा कि जांच में पता चला कि वे अवंतिपोरा में मुठभेड़ में मारे गए कमांडर कारी यासिर और उनके सहयोगी समेत जैश ए मोहम्मद के सक्रिय आतंकवादियों को साजोसामान और आश्रय प्रदान कर रहे थे. प्रवक्ता ने कहा, “पुलिस क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने और क्षेत्र के सक्रिय आतंकवादियों का सहयोग करने में चार अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.”

31 जनवरी को जैश के तीन आतंकी मारे गए थे

बता दें कि इससे पहले नगरोटा में 31 जनवरी को जैश के तीन आतंकी मारे गए थे. तीन आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों को एक आईईडी मिली थी, जिसे आतंकियों ने किसी तीसरे शख्स की मदद से नगरोटा के पास प्लांट करना था. इसके साथ ही इन आतंकवादियों के पास से बख्तरबंद गाड़ियों को भेदने वाला स्टील कोर गोला बारूद भी मिला था.

जनवरी में जैश के पांच आतंकी गिरफ्तार हुए थे

वहीं जनवरी महीने में भी श्रीनगर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकियों को गिरफ़्तार किया था. आतंकियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए थे. ये आतंकी गणतंत्र दिवस पर हमले की फिराक में थे. इन आतंकियों की गिरफ़्तारी से हज़रतबल इलाक़े में दो ग्रेनेड ब्लास्ट का मामला सुलझ गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती
नेहा बोरा पहुंचीं हाई कोर्ट, दिल्ली पुलिस के नोटिस को दी चुनौती

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget