एक्सप्लोरर

देश के बहुलतावादी ताने-बाने को ठेस पहुंचाया जा रहा है- प्रणब मुखर्जी

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को लेकर कहा कि पिछली सरकारों की मजबूत नींव के कारण यह संभव है. मुखर्जी दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इशारों-इशारों में मौजूदा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जो लोग कांग्रेस के 55 साल के शासन की आलोचना करते हैं वो भारत की आजादी के समय भारत की क्या स्थिति थी उसे नजरअंदाज करते हैं. मुखर्जी ने कहा कि हमारे देश के बहुलतावादी ताने-बाने को ठेस पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा, ''भारत का संविधान सभी जाति, धर्म और लिंग के लोगों की सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की गारंटी देता है.''

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ''हर एक संस्था जिसने हमें ऊंचाईयों तक पहुंचाया है, उसे चुनौती दी जा रही है और हमारे देश के बहुलतावादी ताने-बाने को ठेस पहुंचाया जा रहा है. भेदभाव और कट्टरता का भारत सामना कर रहा है. जिसे देश की आजादी के समय महात्मा गांधी, सरदार पटेल, भीमराव अंबेडकर, डॉ राजेंद्र प्रसाद, मौलादा आजाद, आर अमृत कौर, राममनोहर लोहिया और अन्य नेताओं ने खारिज कर दिया था.''

मुखर्जी ने कहा कि आधुनिक भारत की नींव हमारे उन पूर्वजों ने रखी जिन्हें एक योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था में यकीन था. दिल्ली के मावलंकर हॉल में समृद्ध भारत फाउंडेशन (एसबीएफ) के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति ने 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की मजबूत नींव के कारण भारत 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा. ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 5 साल में देश की इकोनॉमी 5 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है.

प्रणब मुखर्जी ने कहा, ''विभिन्न आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र इसलिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि आजादी के बाद भारतीयों ने अच्छा प्रयास किया.'' उन्होंने योजना आयोग को भंग किए जाने की आलोचना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि गैर-कांग्रेस सरकारों ने भी देश के विकास में योगदान दिया है.

प्रणब मुखर्जी ने कहा कि मंगलयान किसी जादू की वजह से साकार नहीं हुआ बल्कि निरंतर प्रयासों से और जमीन पर काम करने से साकार हुआ. उन्होंने कहा कि भारत ने जो ये दिन दुनी रात चौगुनी तरक्की की है, वो इसलिए क्योंकि जवाहर लाल नेहरू जैसे नेताओं ने आईआईटी, इसरो और आईआईएम जैसे संस्थानों की नींव रखी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget