एक्सप्लोरर

मनमोहन सिंह ने कहा, मैं एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ही नहीं, एक्सीडेंटल वित्त मंत्री भी रह चुका हूं

मनमोहन सिंह ने जोड़ा कि जब वह 1991 में भारत के वित्त मंत्री थे, तो वह अपनी मदद से संकट को "महान अवसर" में बदलने में सफल रहे. उन्होंने जोड़ा कि मुझे इस देश ने जो दिया है, उसे मैं कभी वापस नहीं कर पाऊंगा.

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि मैं न सिर्फ भारत का एक्सिडेंटल प्रधानमंत्री बना था बल्कि एक्सिडेंटल वित्त मंत्री भी रह चुका हूं. अपनी किताब 'चेंजिंग इंडिया' के लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने कहा, "मैं न सिर्फ भारत का एक्सिडेंटल प्रधानमंत्री बना बल्कि एक्सिडेंटल वित्त मंत्री भी बना." इसके अलावे मनमोहन सिंह ने जोड़ा कि प्रधानमंत्री के रूप में प्रेस से बात करने में हमें कभी डर नहीं लगा.

नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री बनने की कहानी बताते हुए उन्होंने कहा, ''जब वह मुझे वह वित्त मंत्री बनाना चाहते थे तब मैं रोजाना की तरह अपने ऑफिस यूजीसी में बैठा हुआ था. उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि आपको शपथ लेना है.''

मनमोहन सिंह के इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे. बता दें कि ऐसे कई मौके आए हैं जब उन्हें चुप रहने वाला प्रधानमंत्री कहा गया है. खासकर चुनावी मौसम में उनके ऊपर एक के बाद एक कई हमले किए जाते रहे हैं कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री देश में जारी समस्याओं को लेकर बोलते ही नहीं हैं.

मनमोहन सिंह ने कहा, "मैं कोई ऐसा प्रधानमंत्री नहीं था, जिसे प्रेस से बात करने में डर लगता हो. मैं नियमित तौर पर प्रेस से मिलता था, और जब भी मैं विदेश दौरे पर जाता था, लौटने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन जरूरी बुलाता था." उन्होंने कहा, "उन तमाम संवाददाता सम्मेलनों को इस पुस्तक में वर्णित किया गया है."

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, "लोग कहते हैं कि मैं एक मौन प्रधानमंत्री था, लेकिन यह किताब उन्हें इसका जवाब देगी. मैं प्रधानमंत्री के रूप में अपनी उपलब्धियों का बखान नहीं करना चाहता, लेकिन जो चीजें हुई हैं, वे पांच खंडों की इस पुस्तक में मौजूद हैं."

मनमोहन सिंह ने जोड़ा कि जब वह 1991 में भारत के वित्त मंत्री थे, तो वह अपनी मदद से संकट को "महान अवसर" में बदलने में सफल रहे. उन्होंने जोड़ा कि मुझे इस देश ने जो दिया है, उसे मैं कभी वापस नहीं कर पाऊंगा.

पांच खंडों में प्रकाशित इस पुस्तक, चेंजिंग इंडिया, में कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में उनके 10 वर्षो के कार्यकाल, तथा एक अर्थशास्त्री के रूप में उनके जीवन के विवरण शामिल हैं.

मनमोहन सिंह का मोदी पर तंज, कहा- मैं मीडिया से घबराने वाला पीएम नहीं था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget