एक्सप्लोरर

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू बने ठगी का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि संजय बारू के साथ ठगी का ये मामला ऑनलाइन शराब खरीदने के दौरान हुआ. आरोपी ने अपने अकाउंट में पैसे ट्रांस्फर करा लिए थे और फोन बंद कर दिया था.

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू के साथ ठगी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, संजय बारू ने 2 जून को शराब खरीदने के लिए गूगल पर ऑनलाइन सर्च किया था. इसके बाद इन्हें सोशल मीडिया पर एक 'ला केव वाइन शॉप' नाम का ऐड नजर आया. संजय बारू ने जब इस पर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉन्टैक्ट किया तो आरोपी ने इनसे अपने एकाउंट में 24 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए और फिर अपना नंबर स्विच ऑफ कर दिया.

लॉकडाउन का फायदा उठाना चाहते थे साइबर अपराधी

दरअसल, लॉकडाउन के चलते जून के पहले हफ्ते में भी दिल्ली में शराब की बेहद सीमित दुकानें खुल रही थीं. इसके चलते शराब की दुकानों पर लंबी-लंबी लाइन नजर आ रही थी और साइबर क्रिमिनल्स ने इसी का फायदा उठाया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के अंदर लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन शराब के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी के मामले सामने आए हैं.

दिल्ली के द्वारका इलाके में भी एक शराब की दुकान चलाने वाले शख्स ने लॉकडाउन के दौरान पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी कि कोई सोशल मीडिया पर उसकी दुकान की फोटो लगाकर ऑनलाइन शराब बेचने का दावा किया जा रहा है. इसके बाद उस मामले में भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी.

बैंक एकाउंट डिटेल्स और टेक्निकल सर्वेलांस के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम आकिब जावेद है जो बेहद शातिर तरीके से इन वारदातों को अंजाम दे रहा था. आकिब के अलग-अलग शहरों में फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर कई बैंक अकाउंट थे. एक बैंक में पैसे डलते ही ये उसे दूसरे और फिर दूसरे से तीसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर लेता था और फिर तुरंत उस पैसे को निकाल लेता था.

आरोपी का मकसद था कि इस तरीके से वह पुलिस को जांच में भटका सकें लेकिन मोबाइल डिटेल्स और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने इसे राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि अब तक ये कितने लोगो को अपना शिकार बना चुका है?

यूपी: रामपुर में पुलिस ने फर्जी दारोगा को किया गिरफ्तार, व्यापारियों को बनाता था शिकार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget