एक्सप्लोरर

Bengal SSC Scam: 'कोई भी व्यक्ति TMC को...', जेल में बंद पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी का दावा

Partha Chatterjee In CBI Court: पश्चिम बंगाल के चर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में जेल में बंद टीएमसी के पूर्व नेता और मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा है कि टीएमसी को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता.

Partha Chatterjee On TMC: स्कूल भर्ती घोटाले के आरोप में जेल में बंद टीएमसी के निलंबित नेता पार्थ चटर्जी ने कहा है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता है. पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के सामने अपनी जमानत अर्जी दी थी. तो वहीं कोर्ट ने उनकी अर्जी पर आदेश सुरक्षित रख लिया है.

दरअसल, सीबीआई कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही है. तो वहीं, प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में पैसों के लेन-देन की जांच कर रहा है. पार्थ चटर्जी अदालत में सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे और जैसे ही वो अपनी वैन से उतरे तो उनसे पत्रकारों से सवाल दागने शुरु कर दिए. पत्रकारों ने उनसे बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के दावे पर टिप्पणी करने के लिए कहा कि टीएमसी के दिन गिने जा रहे हैं, दिसंबर के महीने में कुछ बड़ा होने वाला है.

क्या कहा पार्थ चटर्जी ने?

चटर्जी ने जवाब दिया कि कोई भी व्यक्ति टीएमसी को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा सकता, कोई भी टीएमसी की संभावनाओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकता. उनके बयान से दूरी बनाते हुए टीएमसी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल घोष ने निलंबित नेता की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि टीएमसी को चटर्जी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है और उनसे कोई संबंध नहीं है.

‘कोई भी मंत्री नहीं बनना चाहेगा’

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को सोमवार विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया. इस दिन भी पूर्व मंत्री चटर्जी के वकील ने की जमानत अर्जी डाली थी. उसका विरोध करते हुए सीबीआई ने हिरासत बढ़ाने की मांग की तो पार्थ चटर्जी के सब्र का बांध टूट गया. पार्थ चटर्जी ने कहा कि ऐसा ही रहा तो कभी कोई मंत्री नहीं बनना चाहेगा. हर रोज कोर्ट में मेरा चरित्र हनन होता है. बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अर्जी पर फैसला सुरक्षित रख लिया.

ये भी पढ़ें: 'गरीब लोग आर्थिक तंगी के कारण अदालत तक नहीं पहुंच पाते है न्यायिक प्रणाली सभी के लिए समान है'- जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget