एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस ने भतीजे को कम उम्र होने के बावजूद वैक्सीन लगने के आरोपों पर क्या कहा, जानिए

पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के रिश्तेदार ने 45 साल से कम उम्र होने के बाद भी कोविड वैक्सीन लगवाई. जिसपर देवेंद्र फडणवीस ने सफाई पेश कर इसे बिल्कुल गलत और अनैतिक बताया है.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के रिश्तेदार तन्मय फडणवीस की एक तस्वीर के सोशल मीडिया में वायरल होते ही हंगामा मच गया है. दरअसल तस्वीर में से रिश्तेदार कोविड वैक्सीन लेता नजर आ रहा है. हैरानी की बात ये है कि तन्मय की उम्र 45 साल से कम है. आरोप है कि उसने कोविड वैक्सीन की गाइडलाइन का उल्लंघन करके वैक्सीन की डोज ली है. जैसे ही ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई सब लोगों ने पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. तन्मय फडणवीस पूर्व सीएम की चाची और वरिष्ठ बीजेपी नेता शोबताई फडणवीस के पोते हैं. जानकारी के मुताबिक तन्मय ने वैक्सीन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और कुछ समय बात डिलीट भी कर दी थी, लेकिन तब तक ये तस्वीर वायरल हो चुकी थी. इस तस्वीर में उन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज नागपुर के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में ली है. तन्मय की इस तस्वीर ने पूर्व सीएम की मुश्किलों को बढ़ा दिया है. कुछ दिन पहले देवेन्द्र फडणवीस ने रेमेडीसवीर के वितरण को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया था जबकि अब उनके रिश्तेदार ने नियमों का उल्लंघन कर वैक्सीन ली है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने दी सफाई                              

पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यालय से एक बयान में कहा गया है कि 'अगर वो वैक्सीन के लिए योग्य है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है, और यदि वो नहीं है तो ये पूरी तरह से अनुचित है, मेरी पत्नी और बेटी को भी अभी तक वैक्सीन नहीं मिली है, सभी को नियमों का पालन करना चाहिए'. फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि 'किसी भी सेवा के लिए प्राथमिकता डेकोरम के आधार पर होनी चाहिए, कोई भी नियम और कानून से ऊपर नहीं है, हम हमेशा न्याय के लिए खड़े होते हैं, हम इस मुद्दे पर आपके साथ हैं, इसलिए इस मुद्दे पर कार्रवाई की जाए'. जबकि कांग्रेस ने निशाना साधते हुए ट्वीट किया 'बीजेपी नेताओं के परिवारों का जीवन महत्वपूर्ण है, इसलिए दूसरे लोग क्या कर रहे हैं? उनके जीवन का कोई मतलब नहीं है'.

1 मई से 18 साल से ऊपर उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन

वर्तमान नियमों के मुताबिक केवल 45 साल से ज्यादा आयु के लोग वैक्सीन लगवा सकते हैं. वहीं 1 मई से 18 साल से ज्यादा के लोग भी वैक्सीन लगवा सकेंगे.

इसे भी पढ़ेंः

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले- सभी AIIMS में बढ़ा दी गई है आईसीयू बेड की संख्या

भारत से ब्रिटेन जाने पर रोक, एयर इंडिया ने 24 से 30 अप्रैल तक के लिए रद्द की उड़ानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Election 2026 Results: ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर में फिर हंगामा, TMC का आरोप- 'स्ट्रॉन्ग रूम के पास गईं BJP के झंडे वाली कारें'
ममता बनर्जी की सीट पर फिर हंगामा, TMC का आरोप- 'स्ट्रॉन्ग रूम के पास गईं BJP के झंडे वाली कारें'
दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
महंगाई की मार! दूध की कीमतों में 4 रुपये की बढ़ोतरी, इस राज्य ने लिया बड़ा फैसला
महंगाई की मार! दूध की कीमतों में 4 रुपये की बढ़ोतरी, इस राज्य ने लिया बड़ा फैसला
West Bengal Election Results: 'ड्यूटी में लगे कर्मचारी शेयर कर रहे डिटेल', बंगाल चुनाव की काउंटिंग से पहले शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप
'ड्यूटी में लगे कर्मचारी शेयर कर रहे डिटेल', काउंटिंग से पहले शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप

वीडियोज

Bengal Election Result 2026: बंगाल में किसकी सरकार? बता रहा सट्टा बाजार! | Betting Market
Delhi Vivek Vihar Fire: सावधान! AC बन सकता है 'Time Bomb', दिल्ली में एक झटके में ली 9 जान!
Delhi Vivek Vihar Fire: AC बना मौत का कारण! इस्तेमाल करते है तो ध्यान दें! | Delhi News | Tragedy
Delhi Vivek Vihar Fire: फायर एग्जिट था या नहीं? विवेक विहार में 9 मौतों का दर्द! | Delhi News
West Bengal Repolling Breaking: बंगाल में Voting के बाद बड़ा कांड! | CRPF | BJP Vs TMC | Mamata

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजस्थान: पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कांग्रेस ने उठाया ये कदम
राजस्थान: पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कांग्रेस ने उठाया ये कदम
मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी ने बढ़ाई धुकधुकी! तमिलनाडु में DMK, असम में BJP की वापसी, बंगाल में क्या है ट्रेंड?
मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी ने बढ़ाई धुकधुकी! तमिलनाडु में DMK, असम में BJP की वापसी, बंगाल में क्या है ट्रेंड?
हार्दिक पांड्या से छिनेगी कमान तो कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? 3 खिलाड़ी बड़े दावेदार
हार्दिक पांड्या से छिनेगी कमान तो कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? 3 खिलाड़ी बड़े दावेदार
'वो उनको मारना चाहते थे...', सलमान खान के बॉडीगार्ड ने किया खुलासा, 2024 में घर पर हुई थी फायरिंग
'वो उनको मारना चाहते थे...', सलमान खान के बॉडीगार्ड ने किया खुलासा, 2024 में घर पर हुई थी फायरिंग
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप के सामने क्या रखीं शर्तें?
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, क्या रखीं शर्तें?
अमेरिका ने ईरानी तेल खरीद पर चीन की 5 कंपनियों के खिलाफ लगाया बैन, ड्रैगन ने पहली बार उठाया ये कदम
अमेरिका ने ईरानी तेल खरीद पर चीन की 5 कंपनियों के खिलाफ लगाया बैन, ड्रैगन ने पहली बार उठाया ये कदम
Video: बंदर ने दिखाई इंसानियत, रोती बच्ची को गले लगाकर किया प्यार, वीडियो देख भावुक हुआ इंटरनेट
बंदर ने दिखाई इंसानियत, रोती बच्ची को गले लगाकर किया प्यार, वीडियो देख भावुक हुआ इंटरनेट
दिल्ली में हीट वेव का असर, डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय, येलो अलर्ट के बीच अस्पताल भी तैयार
दिल्ली में हीट वेव का असर, डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय, येलो अलर्ट के बीच अस्पताल भी तैयार
Embed widget