एक्सप्लोरर

बीजेपी के लिए खुशखबरी, गुजरात से दोनों राज्यसभा उम्मीदवार चुनाव जीते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आश्चर्यजनक कदम के तहत पूर्व विदेश सचिव जयशंकर को अपनी सरकार में शामिल किया था और उन्हें विदेश मंत्री बनाया था. उन्होंने 30 मई को सरकार के अन्य सदस्यों के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी.

नई दिल्ली: बीजेपी के लिए गुजरात से बड़ी खुशखबरी सामने आई है. गुजरात से बीजेपी के दो राज्यसभा उम्मीदवार विदेश मंत्री एस जयशंकर और जुगलजी ठाकोर ने जीत दर्ज की है. इस जीत पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ''मैं सबी का धन्यवाद करना चाहता हूं. विदेश मंत्री और गुजरात के बीच नेचुरल पार्टनरशिप है. दुनिया का ऐसा कोई देश नहीं है जहां गुजराती ना हों. यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है, तो गुजरात की इसमें भूमिका है.''

बीजेपी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही उन्हें गुजरात से एक राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार बना दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आश्चर्यजनक कदम के तहत पूर्व विदेश सचिव जयशंकर को अपनी सरकार में शामिल किया था और उन्हें विदेश मंत्री बनाया था. उन्होंने 30 मई को सरकार के अन्य सदस्यों के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी. जब किसी ऐसे व्यक्ति को मंत्री बनाया जाता है जो संसद का सदस्य न हो तो ऐसे व्यक्ति को अपने शपथग्रहण के छह महीने के भीतर संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित होना होता है.

सरकार में शामिल होने के बाद जयशंकर के लिए पार्टी में शामिल होना महज एक औपचारिकता थी. वह संसद में पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सदस्य बन गए. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और अन्य पार्टी नेता स्मृति ईरानी के लोकसभा सांसद के रूप में निर्वाचित होने के बाद गुजरात में दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था. बीजेपी ने एक सीट के लिए जयशंकर तो दूसरी सीट के लिए जुगलजी माथुरजी ठाकोर को अपना उम्मीदवार बनाया था. ये दोनों ही उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget