एक्सप्लोरर

काठमांडू पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, भारत-नेपाल संयुक्त आयोग बैठक में रिश्तों को मजबूत करने पर होगी चर्चा

भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की स्थापना 1987 में हुई थी और यह दोनों पक्षों को द्विपक्षीय साझेदारी के सभी पहलुओं की समीक्षा करने के लिए मंच प्रदान करता है.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपने समकक्ष के साथ सातवें नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता के लिए गुरुवार (4 जनवरी) को नेपाल पहुंचे. यह उनका दो दिवसीय दौरा है. गुरुवार और शुक्रवार को होने वाली इस बैठक के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों की समग्र स्थिति की समीक्षा करेंगे.

साल 2024 में जयशंकर की यह पहली विदेश यात्रा है. जयशंकर, नेपाल के अपने समकक्ष एन. पी. सउद के साथ भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे.

1987 में हुई थी आयोग की स्थापना
भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की स्थापना 1987 में हुई थी और यह दोनों पक्षों को द्विपक्षीय साझेदारी के सभी पहलुओं की समीक्षा करने के लिए मंच प्रदान करता है.  नेपाल के लिए रवाना होने से पहले विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में कहा, 'नेपाल भारत की पड़ोस प्रथम नीति के तहत उसका महत्वपूर्ण भागीदार है. यह दौरा दो करीबी और मैत्रीपूर्ण पड़ोसियों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को ध्यान में रखते हुए है.'

दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर होगा ध्यान
नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अमृत बहादुर राय के अनुसार, 'संयुक्त आयोग की बैठक के दौरान, नेपाल-भारत संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी.' बहादुर राय ने यात्रा से पहले पीटीआई-भाषा को बताया, 'यह द्विपक्षीय बैठक मुख्य रूप से आने वाले दिनों में नेपाल-भारत संबंधों को मजबूत करने और उनके बीच बेहतर होती साझेदारी के माध्यम से दोनों देशों के लिए अधिकतम लाभ उठाने पर केंद्रित होगी.'

राष्ट्रपति और पीएम से भी मिलेंगी एस. जयशंकर
विदेश मंत्रालय ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि जयशंकर का नेपाल के वरिष्ठ नेताओं से मिलने का भी कार्यक्रम है. जयशंकर और उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के सम्मान में सउद रात्रिभोज का भी आयोजन करेंगे. दिसंबर 2022 में प्रचंड के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद जयशंकर का यह पहला आधिकारिक नेपाल दौरा होगा.

यह भी पढ़ें:-
'...तो क्या मैं खड़े होकर ताली बजाऊंगा, यह मर्यादा के खिलाफ', राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगे शंकराचार्य निश्चलानंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget