एक्सप्लोरर

अमेरिका: फाइजर के टीकों की पहली खेप ट्रकों में भरकर रवाना, 636 स्थानों पर पहुंचेगी 184,275 शीशियां

एफडीए ने फाइजर के टीके के आपात इस्तेमाल की शुक्रवार को मंजूरी दे दी थी. अमेरिका में कोविड-19 का यह टीका ऐसे समय में उपलब्ध हुआ है, जब संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है.

वॉशिंगटन: अमेरिका की दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने कोरोना वैक्सीन की पहली खेप मिशिगन गोदाम से रवाना कर दी है. अमेरिका में इस वैक्सीन को हाल में मंजूरी दी गई है और कोविड-19 के टीके लगाए जाने के साथ ही अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो जाएगी.

अमेरिका में कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मिशिगन स्थित फाइजर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से कोविड-19 टीकों की पहली खेप को ट्रकों में भरकर रवाना किया गया. ये खेप पहले से तय 636 स्थानों पर पहुंचाई जाएगी.

अमेरिका खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने इस टीके के आपात इस्तेमाल की शुक्रवार को मंजूरी दे दी थी और अमेरिका रोग नियंत्रण रोकथाम केंद्र की टीकाकरण से जुड़ी समिति ने शनिवार को 16 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को टीका देने के समर्थन में मतदान किया.

636 स्थानों पर पहुंचेगी 184,275 शीशियां अमेरिका में कोविड-19 का यह टीका ऐसे समय में उपलब्ध हुआ है, जब संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है. अभी सर्दी की छुट्टियां पड़नी हैं और ऐसे में विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि बड़ी आबादी को टीका लगने से पहले तक स्थिति खराब ही बनी रहने की आशंका है.

'ऑपरेशन वार्प स्पीड' के तहत आगामी सप्ताह में राज्यों के 636 अस्पतालों और क्लीनिकों में यह टीका पहुंचाया जाएगा. 'सीएनएन' की खबर के मुताबिक गोदाम से ट्रकों में भरकर टीकों की 1,84,275 शीशियों को रवाना किया गया.

फाइजर की वैक्सीन को इंग्लैंड, बहरीन और कनाडा में मंजूरी मिल चुकी है. फाइजर ने अपने जर्मन पार्टनर बायोएनटेक के साथ BNT162b2 नाम से COVID-19 mRNA वैक्सीन विकसित की थी जिसकी 2020 में 50 मिलियन से अधिक खुराक और 2021 के अंत तक 1.3 बिलियन खुराक का उत्पादन करने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- कनाडा पहुंची फ्रीजर में पैक कोरोना वैक्सीन पहली खेप, इस महीने 2.50 लाख लोगों को लगेगा टीका BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, कहा- 'शूद्र को शूद्र कह दो बुरा लगता है, क्योंकि वे बात को समझते नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget