एक्सप्लोरर

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, कहा- 'शूद्र को शूद्र कह दो बुरा लगता है, क्योंकि वे बात को समझते नहीं'

प्रज्ञा ठाकुर ने धर्मशास्त्र का हवाला देते हुए कहा, "यदि हम किसी शुद्र को शुद्र कहते हैं तो वह बुरा मान जाता है. कारण क्या है? क्योंकि वे बात को समझते नहीं हैं."

सीहोर: भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने बयान की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. मध्य प्रदेश के सीहोर में एक क्षत्रिय सम्मेलन में संबोधित करते हुए उन्होंने शूद्र समाज के लोगों को लेकर विवादित बात कही है.

प्रज्ञा ठाकुर ने धर्मशास्त्र का हवाला देते हुए कहा, "जब हम किसी क्षत्रिय को क्षत्रिय कहते हैं तो उसे बुरा नहीं लगता है. यदि हम किसी ब्राह्मण को ब्राह्मण कहते हैं तो उसे बुरा नहीं लगता है. यदि हम किसी वैश्य को वैश्य कहते हैं तो उसे बुरा नहीं लगता है. लेकिन यदि हम किसी शुद्र को शुद्र कहते हैं तो वह बुरा मान जाता है. कारण क्या है? क्योंकि वे बात को समझते नहीं हैं."

ममता बनर्जी पर भी की टिप्पणी प्रज्ञा ठाकुर ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पश्चिम बंगाल में हुए हमले को लेकर वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वह पागल हो गई हैं. ठाकुर ने कहा, "वह (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) पागल हो गई हैं. वह तिलमिला गई. उनको समझ लेना चाहिए कि जहां पर वह शासन कर रही हैं वह भारत है, पाकिस्तान नहीं."

प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा, ‘‘वह (ममता बनर्जी) हताश हो गई हैं, क्योंकि उनको लगने लगा है कि उनका शासन खत्म होने वाला है. ठाकुर ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में बीजेपी का शासन आएगा और वहां हिंदू राज होगा.’’

PM मोदी ने प्रज्ञा ठाकुर को लगाई थी फटकार प्रज्ञा ठाकुर के लिए विवादों को जन्म देना कोई नहीं बात नहीं रही है. वह अपने भड़काऊ बयानों को लेकर पहले भी सुखिर्यों में रही हैं. पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फटकार लगाने के बावजूद ठाकुर संवेदनशील विषयों पर विवादास्पद बयान देती रहती हैं.

उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथुराम गोडसे को देशभक्त बताया था. इसपर विपक्षी सदस्यों ने ऐतराज किया. इस पर मोदी ने कहा था कि ठाकुर ने अपने बयान के लिए भले ही माफी मांग ली हो लेकिन वह व्यक्तिगत रूप से उन्हें कभी माफ नहीं कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें- सरकार का बड़ा फैसला, तीनों सेनाओं को 15 दिन के प्रचंड युद्ध के लिए हथियार खरीदने की छूट

RSS के संगठन की मांग, निजी कंपनियों को भी MSP से कम दर पर खरीद से रोका जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget