एक्सप्लोरर

Fire Fighters Robot: अब नहीं जाएगी फायर फाइटर्स की जान, आग बुझाने का काम करेगा ये खास रोबोट

Fire Fighters Robot: दिल्ली फायर सर्विस में रोबोट की जरुरत उस समय महसूस हुई, जब कुछ घटनाओं में आग पर काबू पाने के दौरान दिल्ली फायर सर्विस के जवानों की मृत्यु हुई.

Fire Fighters Robot: दिल्ली फायर सर्विस ने अपने बेड़े में दो रोबोट शामिल किए हैं, जिनकी मदद से अब जटिल से जटिल अवस्था में आग पर काबू पाने में सहायता मिलेगी. अच्छी बात ये रहेगी कि इन रोबोट की वजह से आग बुझाने के क्रम में किसी भी इंसानी जान को जोखिम में डालने से बचाया जा सकेगा. 

दरअसल, दिल्ली फायर सर्विस में रोबोट की जरुरत उस समय महसूस हुई, जब कुछ घटनाओं में आग पर काबू पाने के दौरान दिल्ली फायर सर्विस के जवानों की मृत्यु हुई. फिलहाल दिल्ली फायर सर्विस में ऐसे दो रोबोट शामिल किए गए हैं, जिन्हें पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में तैनात किया गया है. फायर सर्विस का दावा है कि रोबोट की मदद से लगभग 100 मीटर का दायरा कवर किया जा सकता है और मेजर फायर की साइट पर इंसानी जान को जोखिम में डाले बगैर आग पर काबू पाया जा सकता है.

'मुख्य उद्देश्य फायर विभाग के जवानों की सुरक्षा है'

दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग का कहना है, "इन दो रोबोट को फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शामिल किया गया है. रोबोट को फायर विभाग में शामिल करने का मुख्य उद्देश्य फायर विभाग के जवानों की सुरक्षा है. इन रोबोट का काम खासतौर से उन घटनाओं में लिया जाएगा, जो मेजर फायर की कैटेगरी में आती है. जैसे किसी गोदाम में आग लग जाना, किसी बड़ी फैक्ट्री में आग लग जाना. होता ये है कि आग लगने की जब कोई बड़ी घटना होती है, तो उस दौरान सिलेंडर ब्लास्ट आदि भी होते हैं और ऐसे ब्लास्ट की वजह से हमारे फायर विभाग के जवानों की जान खतरे में पड़ती है."

'हमारे जवान सुरक्षित रहें और आग पर काबू पाया जा सके'

उन्होंने कहा, "पीछे कुछ घटनाएं ऐसी हुईं जिसमें हमारे जवानों की मृत्यु भी हुई. इन सब घटनाओं के बाद विचार किया गया कि कुछ ऐसा करना चाहिए, जिससे हमारे जवान सुरक्षित रहें और आग पर काबू पाया जा सके. इसके बाद रोबोट को फायर विभाग के बेड़े में शामिल करने की योजना तैयार की गई. अभी दो रोबोट ऑस्ट्रिया से खरीदे गए हैं. ये रोबोट रिमोट से ऑपरेट किए जाते हैं. रिमोट से रोबोट को लगभग 30 मीटर तक कंट्रोल किया जा सकता है. रोबोट की रेंज 60 मीटर तक है यानी 60 मीटर दूर तक इससे पानी की तेज धार जा सकती है. हम कह सकते हैं कि लगभग 100 मीटर दूर से आग बुझाने का काम इस रोबोट की मदद से किया जा सकता है."

'उबड़-खाबड़ रास्ते या सीढ़ियों पर भी चढ़ सकता है ये रोबोट'

दिल्ली फायर सर्विस के बेड़े में शामिल किए गए रोबोट सेना के किसी टैंक से कम नहीं है. रोबोट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये किसी भी उबड़-खाबड़ जगह पर आसानी से जा सकता है. इतना ही नहीं अगर किसी इमारत की सीढ़ियां इसके साइज के मुताबिक है, तो ये रोबोट सीढ़ी भी आसानी से चढ़ सकता है. चाहे सतह पक्की हो या फिर कच्ची, इस रोबोट को उस पर चलने में कोई परेशानी नहीं है. 

'रिमोट से इस रोबोट को संचालित किया जाता है'

ईस्ट दिल्ली के लक्ष्मी नगर फायर स्टेशन के इंचार्ज फिरोज खान का कहना है, "रोबोट से काफी मदद मिलेगी. इस रोबोट को घटना स्थल तक ले जाने के लिए बकायदा एक कैरियर भी है. उसी कैरियर में इसको लाया, ले जाया जाता है. पानी के लिए इस रोबोट को फायर टेंडर के हौज पाइप से जोड़ दिया जाता है. फिर रिमोट से इस रोबोट को संचालित किया जाता है. यह रोबोट लगभग 1100 डिग्री तापमान भी झेल सकता है. अगर किसी सकरी जगह आग लगी है, जहां फायर टेंडर नहीं पहुंच सकते, तो वहां पर इस रोबोट से काम लिया जाएगा."

ये भी पढ़ें- 

कुर्सी पर संकट के बीच इमरान खान की पार्टी को इस चुनाव में मिली जीत, पीएम बोले- जनता ने देशद्रोहियों को नकार दिया

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दिल्ली दौरे के क्या हैं मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget