एक्सप्लोरर

अचानक बदलने वाला है मौसम, विकराल रूप ले रहा चक्रवात फेंगल, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Fengal: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात फेंगल भयानत रूप लेते हुए पुडुचेरी के पास तट पर टकराने की ओर बढ़ रहा है. तेज हवाओं और भारी बारिश के खतरे को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है.

Fengal Cyclone: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात फेंगल ने विकराल रूप ले लिया है और यह पुडुचेरी के पास तट पर टकराने की ओर बढ़ रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार ये चक्रवात 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवाओं के साथ तटीय इलाकों में भारी तबाही मचा सकता है. इसके चलते तमिलनाडु के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

राज्य सरकार ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू जिलों में 30 नवंबर को सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है. इन क्षेत्रों में कोई विशेष कक्षाएं या परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी. इसके अलावा पूर्वी तट रोड (ECR) और ओल्ड महाबलीपुरम रोड (OMR) जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.

आईटी कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश

सरकार ने आईटी कंपनियों से अनुरोध किया है कि वे अपने कर्मचारियों को 30 नवंबर को घर से काम करने की अनुमति दें. इस कदम का उद्देश्य चक्रवात के दौरान ऑफिस की यात्रा करने वाले लोगों की संख्या को कम करना और उन्हें सुरक्षित रखना है.

आपातकालीन राहत शिविर और एनडीआरएफ तैनात

राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए 2,229 राहत शिविर स्थापित किए हैं. अब तक 471 लोग जो 164 परिवारों से हैं. इन लोगों को नागपट्टिनम और तिरुवारूर जिलों के राहत केंद्रों में स्थान दिया गया है. इसके अलावा जरूरी उपकरण जैसे मोटर पंप, जनरेटर और नावें प्रभावित क्षेत्रों में तैनात की गई हैं.

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को भी राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है और 4,100 से ज्यादा नावें पहले ही सुरक्षित रूप से वापस लौट चुकी हैं.

निर्माण कंपनियों के लिए सरकार के आदेश

सरकार ने निर्माण कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे अपने उपकरणों और मशीनरी को सुरक्षित करें. क्रेन और बाकी भारी उपकरणों को नीचे उतारा जा रहा है और विज्ञापन होर्डिंग्स को मजबूती से बांधा या हटाया जा रहा है ताकि तेज हवाओं के कारण कोई दुर्घटना न हो.

लोगों के लिए जारी किए गए आपातकालीन नंबर

जानकारी के अनुसार चक्रवात के चलते 1 दिसंबर को तमिलनाडु के भीतरी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. 3 दिसंबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. इस बीच तमिलनाडु सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है.

जनता के लिए आपातकालीन नंबर 112 और 1077 जारी किए गए हैं और संकट के समय मदद के लिए व्हाट्सएप नंबर (9488981070) उपलब्ध कराया गया है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे लेटेस्ट जानकारी प्राप्त करते रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें.

ये भी पढ़ें: क्या टूटने की कगार पर हैं भारत-कनाडा के संबंध? संसद में विदेश मंत्रालय का जवाब- 'ट्रूडो सरकार देती है चरमपंथियों को पनाह'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget