एक्सप्लोरर

Farmers Protest Haryana: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम, राकेश टिकैत ने की ये मांग

Delhi-Chandigarh NH Jam: सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र में किसान शहर की सड़कों पर उतर आए हैं.

Farmer Protest Haryana: हरियाणा के कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) में किसान एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं. सूरजमुखी के बीज के लिए एमएसपी (MSP) की मांग को लेकर सोमवार (12 जून) को कुरुक्षेत्र में महापंचायत करने के बाद किसानों ने चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाइवे (Delhi-Chandigarh NH) पर जाम लगा दिया. इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि हमने हाइवे जाम नहीं किया है, हम तो केवल यहां पर बैठे हैं. नेशनल हाइवे जाम करना ठीक नहीं है.

टिकैत के कहा कि हमारी केवल दो मांगें हैं, हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा करें और एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज खरीदना शुरू करें. हम सरकार से बातचीत को तैयार हैं. हम अपनी मांगे माने जाने तक हाईवे को बंद रखेंगे. अतः सभी प्रदेशों की इकाई अग्रिम सूचना तक कुरुक्षेत्र पर नजर बनाए रखें और अगले आदेश का इंतजार करें. सरकार की यह दमनकारी नीति देश का अन्नदाता बर्दाश्त नहीं करेगा. 

क्या बोले हरियाणा के मुख्यमंत्री?

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों के प्रदर्शन पर कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए इन मुद्दों (पहलवानों के धरने का मुद्दे) को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं. केंद्र लगातार एक समाधान खोजने की कोशिश कर रहा है. बंद करने से पहले बातचीत का रास्ता खुला है. अपनी मांग को लेकर किसान कुरुक्षेत्र में महापंचायत आयोजित करने के लिए एकत्रित हुए थे. किसानों ने महापंचायत खत्म होने के बाद दिल्ली मुल्तान रोड को जाम कर दिया. सड़क के दोनों तरफ ट्रैक्टर लगाकर किसान यहीं बैठ गए हैं. 

पहले भी चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाइवे किया था जाम

इससे पहले बीते मंगलवार को भी किसानों ने कुरुक्षेत्र में चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाइवे को जाम कर दिया था. इस दौरान किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया था. किसानों पर लाठीचार्ज भी किया गया था. 

कई किसान किए गए गिरफ्तार

पुलिस ने इस प्रदर्शन के बाद भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी समेत कई किसानों को गिरफ्तार किया था. जिन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. प्रदर्शन कर रहे इन किसानों का कहना है कि सरकार एमएसपी पर सूरजमुखी बीज की खरीद नहीं कर रही है. इस वजह से किसानों को अपनी उपज निजी खरीदारों को 6,400 रुपये एमएसपी के मुकाबले लगभग 4,000 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर बेचना पड़ रहा है. 

किसानों ने कहा कि जब तक एमएसपी पर सूरजमुखी नहीं बिकती तब तक हम लोग ऐसे ही हाइवे जाम करके बैठेंगे. गुरनाम चढूनी के साथ कई किसानों को गिरफ्तार किया है, वे जब तक रिहा नहीं होते तब तक हम यहीं बैठे रहेंगे. हमें 13 महीने का अभ्यास है, हम अपनी मांगों को लेकर ऐसे ही यहां बैठे रहेंगे. हमारी पूरी तैयारी है, गुरुद्वारे से हमारा लंगर साथ चलता है. हमारा खाने पीने का पूरा इंतजाम है.

ये भी पढ़ें-

22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान होंगे रामलला! पीएम मोदी को भेजा गया पूजा का न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget