एक्सप्लोरर

किसान नेता डल्लेवाल ने खत्म किया आमरण अनशन, किसानों से कही ये बात

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए पिछले साल 26 नवंबर को आमरण अनशन शुरू किया था.

पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रविवार (6 अप्रैल,2025) को अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया. डल्लेवाल ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले साल 26 नवंबर को अनशन शुरू किया था.  

डल्लेवाल ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद में आयोजित ‘किसान महापंचायत’ में घोषणा की कि वह अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर रहे हैं. डल्लेवाल ने ‘महापंचायत’ में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आप (किसानों) सभी ने मुझसे आमरण अनशन खत्म करने को कहा है. आंदोलन को बनाए रखने के लिए मैं आपका ऋणी हूं. मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं. मैं आपके आदेश को स्वीकार करता हूं.’’ 

डल्लेवाल संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के संयुक्त मंच के वरिष्ठ नेता हैं. उन्होंने किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए पिछले साल 26 नवंबर को आमरण अनशन शुरू किया था. 

जनवरी में केंद्र द्वारा किसान नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद, डल्लेवाल ने खनौरी विरोध स्थल पर चिकित्सा सहायता लेने पर सहमति जताई थी, लेकिन अपना अनशन समाप्त नहीं किया. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 अप्रैल,2025 को डल्लेवाल से अनशन समाप्त करने की अपील की थी.

बीते महीने 31 मार्च,2025 पंजाब में किसानों ने सरकार के मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव किया था. किसानों ने राज्य के कई जिलों में ये विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगें दोहराईं.

किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार से उनकी 12 मांगें हैं, जो एमएसपी गारंटी कानून, कर्ज माफी, और अन्य किसान हितैषी नीतियों से जुड़ी हुई हैं. किसान नेताओं ने पंजाब सरकार से शंभू और खनौरी सीमाओं पर लगाए गए बैरिकेड्स को हटाने और वहां पुलिस कार्रवाई के दौरान किसानों से छीने गए सामान की भरपाई करने की मांग की.

ये भी पढ़ें:

'कुछ लोगों की रोते रहने की आदत होती है', तमिलनाडु में पीएम मोदी ने साधा एमके स्टालिन पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?
आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget