एक्सप्लोरर

फेसबुक यूजर्स अब आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए सीधे कर सकते हैं अपील, कंपनी का नहीं होगा हस्तक्षेप

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने 'ओवरसाइट बोर्ड' के संचालन के लिए 130 मिलियन डॉलर का ट्रस्ट बनाया है. फेसबुक मैनेजमेंट का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं होगा.

फेसबुक और इंस्टाग्राम के यूजर्स अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए सीधे ओवरसाइट बोर्ड से अपील कर सकते हैं. इस बोर्ड को फेसबुक का सुप्रीम कोर्ट कहा जा रहा है. फेसबुक ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कंटेंट हटाने या न हटाने का बोर्ड का फैसला ही अंतिम होगा. फेसबुक का यह बोर्ड आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर तुरंत फैसला सुनाएगा. किस कंटेंट को हटाना है और किसे नहीं, इसका फैसला बोर्ड ही लेगा.

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओवरसाइट बोर्ड में दुनियाभर के कार्यकर्ता, नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रोफेसर और अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं. बोर्ड के चार सह-अध्यक्ष हैं- डेनमार्क के पूर्व प्रधानमंत्री हेल थोरिंग-श्मिट, अमेरिका के पूर्व फेडरल सर्किट जज माइकल मैककोनेल, कोलंबिया लॉ स्कूल के प्रोफेसर जमाल ग्रीन और अमेरिकी मानवाधिकार आयोग के पूर्व विशेष दूत कैटालिना बोटेरो-मेरिनो. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी के कुलपति सुधीर कृष्णस्वामी भी बोर्ड के सदस्य भी हैं.

फेसबुक मैनेजमेंट का कोई हस्तक्षेप नहीं सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने 'ओवरसाइट बोर्ड' के संचालन के लिए 130 मिलियन डॉलर का ट्रस्ट बनाया है और इसके सदस्य सीधे बोर्ड के साथ ही बातचीत करते हैं. फेसबुक मैनेजमेंट का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं होगा. हालांकि बोर्ड को सरकार की ओर से दिए किसी आदेश पर निर्णय लेने का अधिकार नहीं है. कंपनी ने पहले ही कहा था कि वह इस तरह के अनुरोधों के लिए देश के कानूनों का पालन करती रहेगी.

बीते दिनों फेसबुक को कई तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. लेकिन अब अपनी नीतियों को और पारदर्शी बनाने के लिए फेसबुक के इस कदम का कई लोगों ने स्वागत किया है.

ये भी पढ़ें- संसद की संयुक्त समिति ने फेसबुक और ट्विटर के अधिकारियों को किया तलब

फेसबुक पर बिताते हैं जरूरत से ज्यादा टाइम! एक फीचर की मदद से करें अपना टाइम मैनजमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget