एक्सप्लोरर

Exclusive: शंकर सिंह वाघेला बोले- गांधी परिवार के बिना कांग्रेस नहीं चल सकती, प्रियंका को यूपी में उतारना गलत था

शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि जी-23 का कोई नेता सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ नहीं है. वे सिस्टम के खिलाफ हैं. शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि लीडरशिप प्लांट करने की एक आर्ट होती है.

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में मंथन का दौर चल रहा है. पार्टी के असंतुष्ट नेताओं का समूह जी-23 ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बैठक बुलाई है. आज एक बार फिर कांग्रेस के जी-23 के नेता गुलाम नबी आजाद के आवास पर बैठक कर रहे हैं. इससे पहले बुधवार को भी गुलाम नबी आजाद के आवास पर बैठक हुई थी, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला भी पहुंचे थे. हालांकि शंकर सिंह वाघेला जी-23 के सदस्य नहीं हैं. उन्होंने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की है और कहा कि जी-23 का कोई गांधी परिवार के खिलाफ नहीं है.

शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि जी-23 का कोई नेता सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ नहीं है. वे सिस्टम के खिलाफ हैं. शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि लीडरशिप प्लांट करने की एक आर्ट होती है. लीडर के खाते में क्रेडिट देनी होती है.

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली में पूरी जिम्मेदारी के साथ घूमती थीं. लोगों को उनमें इंदिरा गांधी की झलक दिखती है, लेकिन पूरे यूपी में उनको महासचिव बनाकर प्लांट करना गलत था. यूपी में उतारने की सलाह किसने दी थी पता नहीं. 

शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि हार-जीत लगी रहती है. किसी को इस्तीफा नहीं देना चाहिए. राहुल गांधी पर शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि उनकी सही से मार्केटिंग नहीं हुई. राहुल युवा हैं. शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि बिना गांधी परिवार के कांग्रेस नहीं चल सकती है. कांग्रेस में ऐसी कोई हस्ती नहीं है जिन्हें कोई नेता लीडर मान ले.

देश के लिए जरूरी है कांग्रेस

शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि कांग्रेस देश के हित में जरूरी है. कांग्रेस छोटी हो, कम हो, वो बहुत बड़ी ब्रांड है. कांग्रेस की विचारधारा देश को टूटते हुए बचाएगा, इसलिए कांग्रेस देश के हर हिस्से में जरूरी है.

ये भी पढ़ें- दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे जापान के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी से होगी पहली मुलाकात

Centre on Omicron: ओमिक्रोन मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बोले- अन्य देशों की तुलना में भारत की रणनीति बेहतर रही

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
Xप्लेन: जॉर्ज-बंगारू के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तरुण तेजपाल की कहानी
जॉर्ज के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तेजपाल की कहानी
मस्जिद में अजान नहीं तो..., शाह से मिलकर TMC के 3 बागी मुस्लिम MPs ने की ये मांग
मस्जिद में अजान नहीं तो..., शाह से मिलकर TMC के 3 बागी मुस्लिम MPs ने की ये मांग
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget