एक्सप्लोरर

लंबे समय तक शारीरिक संबंधों के बाद भी अंत में शादी न हो तो क्‍या इसे रेप कहेंगे? सुप्रीम कोर्ट का सवाल

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हर असफल रिश्ते पर रेप का लेबल लगाना ठीक नहीं है. इससे रेप के असल मामलों पर गलत प्रभाव पड़ता है.

Supreme Court On Rape Case: सुप्रीम कोर्ट ने हर असफल रिश्ते पर रेप का लेबल लगाने के खिलाफ चेतावनी दी है. कोर्ट ने कहा इससे यौन उत्पीड़न के असल मामलों को नुकसान पहुंच सकता है. अदालत ने यह टिप्पणी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दायर अपील की सुनवाई के दौरान की, जिसमें हाईकोर्ट ने एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार के मामले को रद्द कर दिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (25 अगस्त) को कहा, "असफल रिश्ते के हर उदाहरण को बलात्कार के मामले के रूप में पेश करने की कोशिश यौन उत्पीड़न के असल मामलों पर गलत प्रभाव डाल सकता है." साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि जो कपल सहमति से शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं, उन्हें भी तैयार रहना चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि उनकी शादी न हो पाए." 

पारंपरिक तरीके से जिंदगी गुजारें कपल - सुप्रीम कोर्ट
न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और सुधांशु धूलिया की पीठ ने टिप्पणी की, "या तो आप पारंपरिक तरीके से जिंदगी गुजारे या फिर जीवन जीने के अपने तरीके चुनें. बड़े शहरों में कई युवा बाद वाले विकल्प को चुन रहे हैं. ऐसे में जब आप अपने मुताबिक जिंदगी गुजारना चाहते हैं तो आपको सभी संभावित परिणामों का सामना करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए."

हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया गया थे केस
अदालत 18 अप्रैल के मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार के मामले को रद्द कर दिया गया था. बता दें कि एक महिला ने कथित तौर एक शख्स पर शादी के झूठे बहाना बनाकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था.

रिश्ते खराब होने का उदाहरण
हाईकोर्ट के आदेश को मंजूरी देते हुए पीठ ने कहा कि महिला द्वारा ग्वालियर के पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से पहले दोनों पांच साल तक एक साथ थे. महिला की ओर से पेश हुई वकील से कोर्ट ने कहा, "यह कैसा बलात्कार है? यह शारीरिक संबंधों के साथ पांच साल के रिश्ते का एक उदाहरण है, जो अब खराब हो गया है... इस प्रकार के मामले वास्तविक मामलों के लिए समस्याएं पैदा करते हैं और असम मामलों को अदालतों के लिए समस्याग्रस्त बना देते हैं."

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज
इस पर वकील ने तर्क दिया कि मामले के तथ्यों से बलात्कार का आरोप बनता है, क्योंकि लगभग पांच साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध रखने के बावजूद आदमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया. पीठ ने महिला की अपील को खारिज करते हुए जवाब दिया, "तो क्या हुआ?  हर मामले में जहां लंबे समय शारीरिक संबंध बनाए गए और बाद में रिश्ता शादी तक न पहुंच सका तो क्या उसे बलात्कार कहा जाना चाहिए? '' 

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 'मणिपुर हिंसा में CBI के मामलों की सुनवाई गुवाहाटी में होगी, वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेश होंगे आरोपी और गवाह'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget