एक्सप्लोरर

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों पर हो सकता है फैसला, चुनाव आयोग की आज अहम बैठक

बैठक में पश्चिम बंगाल पर विशेष तौर पर चर्चा हो सकती है क्योंकि चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 6,400 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं. उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन गुरुवार को दो दिन के लिए बंगाल दौरे पर जाएंगे.

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम तय करने के लिए आज चुनाव आयोग की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. आज पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों पर अंतिम मुहर लग सकती है. इलेक्शन कमीशन की ये अहम बैठक सुबह 11 बजे होगी. माना जा रहा है कि बैठक में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों पर चर्चा होगी.

माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई तक पूरे कराए जाएंगे. चुनाव आयोग ने चार राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का खाका तैयार कर लिया है. चुनाव आयोग की बैठक में पुलिस और CRPF के बंदोबस्त पर भी चर्चा होगी.

बैठक में पश्चिम बंगाल पर विशेष तौर पर चर्चा हो सकती है क्योंकि चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 6,400 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं. उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन गुरुवार को दो दिन के लिए बंगाल दौरे पर जाएंगे. कोरोना के बाद पहली बार देश में इतने बड़े स्तर पर विधानसभा चुनाव होंगे. इससे पहले चुनाव आयोग ने बिहार में कोरोना के दौरान विधानसभा का चुनाव कराया था.

पश्चिम बंगाल- पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं. राज्य में फिलहाल तृणमूल कांग्रेस की सरकार है जिसकी अगुवाई ममता बनर्जी कर रही हैं. राज्य में चुनावी सभाएं जोर शोर से चल रही हैं. टीएमसी का दावा है कि एक बार फिर वो सत्ता पर काबिज होगी. वहीं बीजेपी टीएमसी को सत्ता से बेदखल करने का दावा कर रही है. टीएमसी और बीजेपी अकेले मैदान में उतरी हुई है. वहीं कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे.

तमिलनाडु- तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटे हैं. मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में सत्ताधारी एआईएडीएमके लगातार धुआंधार कैंपेन कर पांच साल की अपनी उपब्धियां गिना रही है. दूसरी तरफ, विपक्षी डीएमके-कांग्रेस गठबंधन आक्रामक तेवर अपनाकर सत्ताधारी एआईएडीएमके पर हमला बोल रही है. ऐसा पहली बार है जब राज्य की सत्ता में वर्षों तक राज करने वाले करूणानिधि और जे. जयललिता के बिना यह चुनाव लड़ा जाएगा. बीजेपी, एआईएडीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी.

पुदुचेरी- पुदुचेरी में विधानसभा की कुल 30 सीटे हैं. सोमवार को ही पुदुचेरी में बड़ी सियासी घटना देखने को मिली. सोमवार को पुदुचेरी के मुख्यमंत्री ने सदन में विश्वासमत खो दिया. विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले मुख्यमंत्री नारायणसामी के इस्तीफे के कारण सोमवार को पुदुचेरी में कांग्रेस सरकार गिर गई. हाल ही में कई कांग्रेस विधायकों और बाहर से समर्थन दे रहे डीएमके के एक विधायक के इस्तीफे के कारण केन्द्र शासित प्रदेश की सरकार अल्पमत में आ गई थी.

असम- असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं. फिलहाल यहां बीजेपी की सरकार है, जिसका नेतृत्व सर्बानंद सोनेवाल कर रहे हैं. कांग्रेस इस चुनाव में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ), सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआईएमएल और आंचलिक गण मोर्चा के साथ गठबंधन करेगी.

केरल- केरल में विधानसभा की 140 सीटे हैं. पिछले विधानसबा चुनाव में एलडीएफ ने 83 सीटों पर जीत दर्ज की थी. यूडीएफ ने 47 सीटों पर जीतने में कामयाबी हासिल की थी. वहीं बीजेपी भी एक सीट पर जीतन में कामयाब हुई थी. चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी ने 98 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में हार के बाद INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होगी CPIM? घमासान के बीच सामने आया बयान
INDIA ब्लॉक की मीटिंग में CPIM जाएगी या नहीं? घमासान के बीच सामने आया पार्टी का बयान
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हम थलापति विजय की TVK को समर्थन देंगे, ये DMK को पहले ही बताया था', INDIA ब्लॉक में घमासान के बीच चिदंबरम का दावा
'हम TVK को समर्थन देंगे, ये DMK को बताया था', INDIA ब्लॉक में घमासान के बीच चिदंबरम का दावा
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को दी ये जिम्मेदारी

वीडियोज

Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल
E20 Petrol vs Power Petrol | क्या Power Petrol वाकई बेहतर है? #e20petrol #autolive
Maruti Suzuki WagonR : India's first flex fuel car | #marutisuzuki #wagonr #flexfuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को दी ये जिम्मेदारी
राजभर समाज की 6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को दी खुली चनौती
राजभर समाज की 6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को दी खुली चनौती
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
India 1st Innings Highlights: भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पहली पारी 564/8 पर घोषित; अफगानिस्तानी गेंदबाज सलीम ने रचा इतिहास
भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पहली पारी 564/8 पर घोषित; अफगानिस्तानी गेंदबाज सलीम ने रचा इतिहास
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, PM मोदी का जिक्र कर शशि थरूर ने दिया जवाब
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, शशि थरूर ने दिया जवाब
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
UP Rojgar Mela 2026: यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?
यूपी में लगने जा रहा रोजगार मेला, 10वीं-12वीं, ITI और डिप्लोमा वाले रहें तैयार; जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget